Begin typing your search above and press return to search.

Vaibhav Arora Biography in Hindi: वैभव अरोड़ा का जीवन परिचय

Vaibhav Arora Biography in Hindi: वैभव अरोड़ा उभरते हुए दाएं हाथ के मध्यम-तेज़ गेंदबाज़ हैं, और वे भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य से ताल्लुक रखते हैं और वे हिमाचल प्रदेश राज्य के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

Vaibhav Arora Biography in Hindi: वैभव अरोड़ा का जीवन परिचय
X
By Ragib Asim

Vaibhav Arora Biography in Hindi: वैभव अरोड़ा उभरते हुए दाएं हाथ के मध्यम-तेज़ गेंदबाज़ हैं, और वे भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य से ताल्लुक रखते हैं और वे हिमाचल प्रदेश राज्य के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। और वैभव ने साल 2019 में घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया है। और वर्तमान में, वह राज्य स्तरीय क्रिकेट में हिमाचल प्रदेश के लिए खेलते हैं, जबकि 2023 से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं।

वैभव अरोड़ा (vaibhav arora biography)

वैभव अरोड़ा एक भारतीय क्रिकेटर है, वह घरेलू क्रिकेट में हिमाचल प्रदेश और इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी हैं। वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। फिर 2022 में पंजाब टीम के साथ अपना आईपीएल डेब्यु किया, वर्तमान 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 1.80 करोड रुपए में खरीदा। आइए हम आपको वैभव अरोड़ा के जीवन से परिचित कराते हैं –

वैभव अरोड़ा जीवन परिचय Vaibhav Arora biography in hindi (क्रिकेटर)

  • पूरा नाम – वैभव अरोड़ा
  • जन्म – 14 सितंबर 1997
  • जन्म स्थान – अंबाला, हरियाणा (भारत)
  • उम्र – 28 वर्ष, 2025 में
  • व्यवसाय – भारतीय क्रिकेटर
  • धर्म – हिंदू
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • प्रसिद्धि का कारण – दाएं हाथ के तेज गेंदबाज
  • वैवाहिक स्थिति – अविवाहित
  • नेट वर्थ – लगभग 2 से 3 करोड रुपए

वैभव अरोड़ा का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Vaibhav Arora birth and early life

वैभव अरोड़ा का जन्म 14 दिसंबर 1997 को अंबाला हरियाणा (भारत) में हुआ था, और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 28 वर्ष है। वैभव का पालन पोषण अंबाला में हुआ, उन्हें काफी कम उम्र में ही क्रिकेट में रुचि थी। कम उम्र में हरियाणा से हिमाचल प्रदेश जाना एक “जीवन बदलने का बड़ा फैसला” था, क्योंकि उन्होंने हिमाचल प्रदेश में विभिन्न आयु समूह टूर्नामेंट कर कर अपना करियर बनाया। वैभव को बचपन से ही क्रिकेट का काफी शौक था, लेकिन एक साधारण परिवार में जन्म लेने के कारण उनके शुरुआती जीवन काफी कठिनाइयों से भरा हुआ था। लगातार अभ्यास करते रहे और आज इस मुकाम तक पहुंचे।

वैभव अरोड़ा की शिक्षा – Vaibhav Arora education

वैभव अरोड़ा की शुरुआती शिक्षा डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ से हुई। उसके बाद उन्होंने लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अंबाला से भी अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी की, उसके बाद वैभव ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से BA और B.ED की डिग्री हासिल की।

वैभव अरोड़ा का परिवार – Vaibhav Arora family

वैभव का जन्म एक साधारण हिंदू परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता रहते हैं। वैभव अरोड़ा के पिता का नाम गोपाल अरोड़ा तथा माता का नाम ममता अरोड़ा है। उनके भाई बहन की जानकारी हमें नहीं है। वैभव अरोड़ा वर्तमान समय में अविवाहित हैं, उनकी गर्लफ्रेंड की नाम की जानकारी भी हमें नहीं मिल पाई है जैसी जानकारी मिलती है हम आपको अपडेट कर देंगे।

वैभव अरोड़ा का करियर – Vaibhav Arora career

वैभव अरोड़ा एक भारतीय क्रिकेटर है, उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2018 में पंजाब under- 19 टीम से की थी। लेकिन वह वहां असफल रहे और बाद में हिमाचल प्रदेश चले गए, वहां उन्होंने under-19 टीम में अपनी जगह बनाई और घरेलू क्रिकेट में हिमाचल प्रदेश के लिए क्रिकेट खेला। वैभव अरोड़ा ने अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला।

वैभव अरुण ने अपनी आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2020 में कि जब उन्हें पंजाब किंग्स द्वारा नेट बॉलर के रूप में शामिल किया गया था साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। साल 2022 में उन्हें पंजाब किंग्स टीम ने 2 करोड रुपए में खरीदा और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यु किया। वैभव ने साल 2022-23 में रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया, इस मैच में उन्होंने 7 मैच में 25 विकेट लिए।

साल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 60 लाख रुपए में खरीदा, साल 2024 में कोलकाता ने फिर उन्हें 60 लाख रुपए में खरीदा। वर्तमान 2025 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.80 करोड रुपए में खरीदा, वह दोनों तरफ सिंह गेंदबाजी करते हैं। वैभव को कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से काफी लगाव है, वह उस टीम को अपना परिवार के जैसा मानते हैं।

वैभव अरोड़ा की नेट वर्थ – Vaibhav Arora net worth

वैभव अरोड़ा की कुल संपत्ति लगभग 2 से 3 करोड रुपए है, अगर बात करें उनके कमाई के साधन की तो वह अपने क्रिकेट आईपीएल करियर और सोशल मीडिया अकाउंट से पैसे कमाते हैं। वह अभी उभरते हुए क्रिकेटर हैं, उनकी कुल संपत्ति अभी काफी कम है। किसी भी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से काम ज्यादा होती रहती है, इसलिए उनकी सटीक जानकारी लगाना मुश्किल होता है।

वैभव अरोड़ा रोचक जानकारियां- Vaibhav Arora facts

  • वैभव अरोड़ा भारतीय क्रिकेटर हैं, वह घरेलू क्रिकेट में हिमाचल प्रदेश टीम के लिए खेलते हैं।
  • वैभव अरोड़ा वर्तमान 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा है।
  • वैभव की उम्र वर्तमान 2025 में 28 वर्ष है।
  • वर्तमान समय में अविवाहित है, फिलहाल उन्होंने शादी के बारे में भी नहीं सोचा है।
  • वैभव का पालन पोषण अंबाला हरियाणा में हुआ था।
  • वैभव अरोड़ा को साल 2018 में पंजाब under-19 टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह असफल रहे।
  • साल 2019 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश रणजी ट्रॉफी में अपना प्रथम डेब्यू किया था।
  • उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2020 में पंजाब टीम के साथ एक नेट बॉलर के रूप में की थी।


Q. वैभव अरोड़ा कौन है?

Ans. वैभव अरोड़ा एक भारतीय क्रिकेटर है, वह घरेलू क्रिकेट में हिमाचल प्रदेश और इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी हैं। वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। साल 2022 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यु किया।

Q. वैभव अरोड़ा की उम्र कितनी है?

Ans. वैभव अरोड़ा की उम्र वर्तमान 2025 में 28 वर्ष है।

Q. वैभव अरोड़ा का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

Ans. वैभव अरोड़ा का जन्म 14 दिसंबर 1997 को अंबाला हरियाणा (भारत) में हुआ था, और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 28 वर्ष है। वैभव का पालन पोषण अंबाला में हुआ, उन्हें काफी कम उम्र में ही क्रिकेट में रुचि थी। कम उम्र में हरियाणा से हिमाचल प्रदेश जाना एक “जीवन बदलने का बड़ा फैसला” था, क्योंकि उन्होंने हिमाचल प्रदेश में विभिन्न आयु समूह टूर्नामेंट कर कर अपना करियर बनाया।

Q. आईपीएल 2025 में वैभव अरोड़ा किस टीम में है?

Ans. उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। साल 2022 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यु किया। वर्तमान 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 1.80 करोड रुपए में खरीदा।

Q. वैभव अरोड़ा की नेट वर्थ कितनी है?

Ans. वैभव अरोड़ा की कुल संपत्ति लगभग 2 से 3 करोड रुपए है, अगर बात करें उनके कमाई के साधन की तो वह अपने क्रिकेट आईपीएल करियर और सोशल मीडिया अकाउंट से पैसे कमाते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story