Begin typing your search above and press return to search.

Suyash Sharma Biography in Hindi: सुयश शर्मा का जीवन परिचय (2025)

Suyash Sharma Biography in Hindi: सुयष शर्मा को मिस्‍ट्री स्पिनर कहा जाता है। सुयश शर्मा का जन्म राजधानी नई दिल्ली के भजनपुरा मे एक साधारण परिवार 15 मई 2003 को हुआ था.

Suyash Sharma Biography in Hindi: सुयश शर्मा का जीवन परिचय (Suyash Sharma Jivani hindi)
X
By Ragib Asim

Suyash Sharma Biography in Hindi: सुयष शर्मा को मिस्‍ट्री स्पिनर कहा जाता है। सुयश शर्मा का जन्म राजधानी नई दिल्ली के भजनपुरा मे एक साधारण परिवार 15 मई 2003 को हुआ था. भारतीय युवा क्रिकेटर सुयश शर्मा आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियों में आए. आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले सुयश शर्मा एक लेग स्पिन गेंदबाज हैं. वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और अपने डेब्यू मैच में तीन विकेट लेकर सभी को चौंका दिया था.

सुयश शर्मा का जन्म और परिवार (Suyash Sharma Birth and Family)

क्रिकेटर सुयश शर्मा का जन्म 15 मई 2003 को दिल्ली के भजनपुरा में हुआ था. वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं. सुयश के परिवार में उनके माता-पिता और उनके एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन है. वह अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं. इसके अलावा, सुयश के परिवार के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

सुयश शर्मा बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Suyash Sharma Biography and Family Details)

  • सुयश शर्मा का पूरा नाम सुयश शर्मा
  • सुयश शर्मा का डेट ऑफ बर्थ 15 मई 2003
  • सुयश शर्मा का जन्म स्थान नई दिल्ली, भारत
  • सुयश शर्मा की उम्र 22 साल
  • सुयश शर्मा की भूमिका स्पिन गेंदबाज
  • सुयश शर्मा की वैवाहिक स्थिति अविवाहित

सुयश शर्मा की शिक्षा (Suyash Sharma Education)

सुयश शर्मा ने पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट खेलना पसंद था, इसलिए उन्होंने अधिक पढ़ाई नहीं की है. उन्होंने कोच सुरेश बत्रा के मार्गदर्शन में क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है.

सुयश शर्मा का घरेलू क्रिकेट करियर (Suyash Sharma Domestic Career)

सुयश शर्मा ने बहुत ही कम उम्र में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. शुरू में वह मद्रास क्लब और डीडीसीए क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट खेला करते थे. इसके बाद उन्हें दिल्ली की अंडर-19 और अंडर-25 टीम के लिए खेलने का मौका मिला और उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. सुयश शर्मा ने 23 नवंबर 2023 को 2022-23 विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ दिल्ली के लिए लिस्ट ए में डेब्यू किया. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. सुयश ने अब तक 4 लिस्ट ए मैच खेले हैं और 10 विकेट हासिल कर चुके हैं. बता दें कि, सुयश शर्मा को अभी तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका नहीं मिला है.

सुयश शर्मा का आईपीएल करियर (Suyash Sharma IPL Career)

सुयश शर्मा को आईपीएल 2023 की मिनी नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. 19 साल की उम्र में, सुयश शर्मा ने 6 अप्रैल 2023 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. उन्होंने अपने पहले मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट लेकर अपनी टीम को 81 रन से जीत दिलाई. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर सुयश शर्मा सुर्खियों में आ गए. 30/3 विकेट का उनका गेंदबाजी आंकड़ा आईपीएल डेब्यू में एक स्पिनर के द्वारा दूसरा सर्वश्रेष्ठ था.

2023 सीजन में सुयश ने केकेआर के लिए 10 मैच खेले और 10 विकेट हासिल किए. कोलकाता फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के लिए बरकरार रखा. हालांकि, आईपीएल 2024 में सुयश को सिर्फ दो मैचों में गेंदबाजी करने का मौका मिला, जिसमें वह काफी महंगे साबित हुए.

सुयश शर्मा आईपीएल नीलामी कीमत इतिहास

  • Year कीमत टीम
  • 2024 20.00 Lac Kolkata
  • 2025 2.60 Cr Bangalore
  • सुयश शर्मा का डेब्यू (Suyash Sharma Debut)
  • लिस्ट ए – 23 नवंबर 2023 को बिहार के खिलाफ, अहमदाबाद में
  • आईपीएल – 06 अप्रैल 2023 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ, ईडेन गार्डन्स

सुयश शर्मा का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Suyash Sharma Career Summary) :

सुयश शर्मा के रिकॉर्ड्स (Suyash Sharma Records List)

सुयश शर्मा के नाम आईपीएल डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा (3/30) दर्ज है.

सुयश शर्मा की नेटवर्थ (Suyash Sharma Net Worth)

भारतीय लेग स्पिनर सुयश शर्मा के पास लगभग 50 लाख रुपये की कुल संपत्ति है. उनकी कमाई का मुख्य स्रोत क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट है. इसके अलावा वे Nike, Pepsi और MRF जैसे बड़े ब्रांडों के विज्ञापन से अच्छी कमाई करते हैं. सुयश के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं.

सुयश शर्मा के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Suyash Sharma)

  • भारतीय युवा क्रिकेटर सुयश शर्मा का जन्म 15 मई 2003 को दिल्ली के भजनपुरा में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था.
  • शुरुआत में उन्होंने एक बल्लेबाज के रूप में खेलना शुरू किया था, लेकिन बाद में बाद में उन्होंने लेग स्पिनर बनने का फैसला किया.
  • शुरू में, सुयश मद्रास क्लब और डीडीसीए क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले और बाद में दिल्ली की अंडर-19 और अंडर-25 टीमों का प्रतिनिधित्व किया.
  • 2023 आईपीएल नीलामी में, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सुयश शर्मा को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था.

19 साल की उम्र में, सुयश ने 6 अप्रैल 2023 को ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. जहां उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए और केकेआर को जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई.

सुयश शर्मा को लेकर गए सवाल सवाल

सुयश शर्मा कौन हैं?

  • सुयश शर्मा एक उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर हैं, जो लेग स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

सुयश शर्मा का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

  • सुयश शर्मा का जन्म 15 मई 2003 को दिल्ली, भारत में हुआ था।

सुयश शर्मा को क्रिकेट में कब बड़ी पहचान मिली?

  • सुयश को सबसे ज्यादा पहचान 2023 में IPL के दौरान मिली, जब उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था।

सुयश शर्मा ने क्रिकेट खेलना कब शुरू किया?

  • सुयश ने अपने बचपन में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और धीरे-धीरे अपने खेल को निखारा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story