Begin typing your search above and press return to search.

Sansad Chunni Lal Sahu Biography in Hindi: सांसद चुन्नी लाल साहू का जीवन परिचय...

Sansad Chunni Lal Sahu Biography: सांसद चुन्नी लाल साहू महासमुंद लोकसभा सीट से 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए हैं। वे पहली बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस के दिग्गज नेता व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस रहे धनेंद्र साहू को चुनाव हराया है। किसान परिवार में जन्में चुन्नी लाल साहू कार्य समिति किसान मोर्चा रहें। वे भाजपा जिला उपाध्यक्ष भी रहें थे। चुन्नी लाल साहू खल्लारी विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं।

Sansad Chunni Lal Sahu Biography in Hindi: सांसद चुन्नी लाल साहू का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Sansad Chunni Lal Sahu Biography: सांसद चुन्नीलाल साहू महासमुंद सीट से भाजपा की टिकट पर पहली बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। हुए 2019 लोकसभा चुनाव में 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए हैं। चुन्नीलाल साहू इससे पहले एक बार खल्लारी से विधायक भी रह चुके हैं।

चुन्नीलाल साहू का जन्म 22 अगस्त 1968 को ग्राम मोंगारापाली, पोस्ट तेंदुकोना तहसील बागबाहरा,जिला महासमुंद में हुआ था। उनके पिता का नाम सुखराम साहू व माता का नाम बिंदा बाई साहू है। उन्होंने वर्ष 1989 में हायर सेकेंडरी माध्यमिक विद्यालय भोपाल मध्यप्रदेश से उत्तीर्ण की है। वर्ष 1992 में साइंस कॉलेज रायपुर से वर्ष 1992 में बीएससी की डिग्री ले स्नातक किया। चुन्नीलाल साहू का व्यवसाय कृषि है। उनका विवाह 31 मई सन 2000 को सीमा साहू के साथ हुआ है। उनकी पत्नी की जन्मतिथि 23 जुलाई 1978 है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है।

चुन्नी लाल साहू की कुल संपत्ति 18,307,708 रुपए है। उनके जीवन साथी का व्यवसाय गृहणी के अलावा मत्स्य पालन है। उनका स्थायी पता ग्राम– मोंगरापाली,पोस्ट– तेंदुकोना, व्हाया– बागबाहरा,जिला महासुमंद छत्तीसगढ़ है। चुन्नी लाल साहू को ऐतिहासिक पुस्तक पढ़ना व–गौ पालन में अभिरुचि हैं। चुन्नी लाल साहू छत्तीसगढ़ की राजनीति ने लंबे समय से सक्रिय हैं और भाजपा के कई अहम पदों पर रह चुके हैं।

चुन्नीलाल साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा रहें। सदस्य कार्य समिति किसान मोर्चा रहें। ग्राम गंगा प्रकल्प कसेकेरा विद्या भारती बागबाहरा,दानवीर भामाशाह कल्याण समिति राजिम से भी जुड़े रहे। 2013 में पहली बार खल्लारी विधानसभा से चुनाव लड़ कर विधायक निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी परेश बागबाहरा को चुनाव हराया। चुन्नी लाल साहू को 58652 वोट मिले। जबकि 52653 वोट मिले थे। 2014–15 में वे सभापति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति,सदस्य,आचरण समिति सदस्य,सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहें।

चुन्नीलाल साहू को 2019 में महासमुंद लोकसभा से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहें धनेंद्र साहू के साथ हुआ था। सांसद साहू के महासमुंद संसदीय क्षेत्र में सरायपाली, बसना, खल्लारी,महासमुंद,राजिम, बिंद्रानवागढ़,कुरूद,धमतरी विधानसभा आते हैं। क्षेत्र में चुन्नीलाल साहू की अच्छी पकड़ है। किसान मोर्चा की राजनीति करने के चलते चुन्नी लाल साहू की किसान मतदाताओं के बीच भी अच्छी पैठ हैं।

लोकसभा चुनाव में चुन्नी लाल साहू को 616580 वोट मिले थे। कांग्रेस के प्रत्याशी धनेंद्र साहू को 526069 वोट मिले। चुन्नी लाल साहू 13 सितंबर 2019 को सदस्य कोयला और इस्पात संबंधी स्थायी समिति बने। 16 सितंबर, 2022 को सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी समिति बनें।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story