Begin typing your search above and press return to search.

पीयूष गोयल का जीवन परिचय (जीवनी) : Piyush Goyal Biography in Hindi

Piyush Goyal Biography in Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Election, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Net Worth, Daughter, Children, Politics, Party, Quotes: पीयूष गोयल का जन्म 13 जून, 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम पीयूष वेदप्रकाश गोयल है और उनके पिता का नाम वेदप्रकाश गोयल और माँ का नाम चंद्रकांता गोयल है।

पीयूष गोयल का जीवन परिचय (जीवनी) : Piyush Goyal Biography in Hindi
X
By Ragib Asim

Piyush Goyal Biography in Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Election, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Net Worth, Daughter, Children, Politics, Party, Quotes: पीयूष गोयल का जन्म 13 जून, 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम पीयूष वेदप्रकाश गोयल है और उनके पिता का नाम वेदप्रकाश गोयल और माँ का नाम चंद्रकांता गोयल है। उनके पिता और मां भी राजनीतिज्ञ थे। उनके पिता, वेदप्रकाश गोयल, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय जहाजरानी मंत्री रहे थे, जबकि उनकी माता भी महाराष्ट्र भाजपा की एक सक्रिय नेत्री रही हैं। वे 1990 से लेकर 2004 तक महाराष्ट्र में भाजपा के टिकट पर विधायक चुनकर आई हैं।

  • पूरा नाम पीयूष वेदप्रकाश गोयल
  • उम्र 58 साल
  • जन्म तारीख 13 जून 1964
  • जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
  • शिक्षा बी.कॉम, एलएल.बी., एफ.सी.ए, चार्टर्ड अकाउंटेंट
  • कॉलेज इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया
  • वर्तमान पद वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय
  • व्यवसाय राजनेता
  • राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
  • वैवाहिक स्थिति विवाहित
  • पिता का नाम स्वर्गीय श्री वेदप्रकाश गोयल
  • माता का नाम श्रीमती चंद्रकांत गोयल
  • पत्नी का नाम श्रीमती सीमा गोयल
  • बच्चे एक बेटा और बेटी
  • बेटी का नाम राधिका गोयल
  • बेटे का नाम ध्रुव गोयल
  • स्थाई पता 28, सोनमर्ग, लक्ष्मीबाई जगमोहनदास मार्ग, नेपियन सी रोड, मुंबई
  • वर्तमान पता 8, तीन मूर्ति मार्ग, नई दिल्ली
  • फोन नंबर 011-23070637 23070642
  • ईमेल [email protected]

पीयूष गोयल का विवाह एक समाजसेवी सीमा नाम की स्त्री से 1 दिसंबर, 1991 में हुआ। उनके एक बेटा और बेटी हैं, जिनके नाम ध्रुव गोयल और राधिका गोयल हैं। दोनों ही संतान अमेरिका में रहते हैं और उन्होंने वहीं के एक हॉवर्ट विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। पीयूष गोयल हिन्दू हैं और उनकी जाति बनिया है।

पीयूष गोयल की शिक्षा और उनका शुरूआती जीवन उन्हें महाराष्ट्र, मुंबई के डॉन बोस्को हाई स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा मिली, बाद में उन्होंने 1984 में एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बी कॉम किया और 1987 में सरकारी लॉ कॉलेज, मुंबई से एल एल बी प्राप्त किया। उन्होंने इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, नई दिल्ली से सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) भी प्राप्त की।

राजनीति में आने से पहले वे बैंकों के लिए रणनीतिकार सलाहकार (निदेशक) थे। उन्होंने कई बैंकों के लिए काम किया, जिसमें भारत सरकार के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं।

पीयूष गोयल का राजनीतिक करियर भी उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने 2010 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। 2014 से 2019 तक, उन्होंने कोयला मंत्रालय का पदभार संभाला, और 2017 में उन्हें रेल मंत्री बनाया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल में रेलवे मंत्रालय में सुधार किया, हालांकि कुछ दुखद घटनाएँ भी हुईं। 2019 में, उन्हें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का पद सौंपा गया, और वर्तमान में, उन्हें कपड़ा, वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालयों का भी कार्यभार है। उनकी उपलब्धियों में से कुछ शामिल हैं:

  • 2010: महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य चुने गए
  • 2010-14: भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
  • 2017-21: भारत के रेल मंत्री का पद संभाला (पूर्व)
  • 2019: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (वर्तमान)
  • 9 अक्टूबर, 2020: खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार (वर्तमान)
  • 2021: कपड़ा मंत्रालय का कार्यभार संभाला (वर्तमान)
  • जुलाई, 2021: महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य चुने गए (वर्तमान)


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story