Begin typing your search above and press return to search.

Nayab Singh Saini Biography Hindi: नायब सिंह सैनी की जीवनी, जानें कौन हैं नायब सिंह सैनी जो होंगे हरियाणा के CM

Nayab Singh Saini Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Chunav Chetr, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: 25 जनवरी, 1970 को जन्मे नायब सिंह 1996 से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं।

Nayab Singh Saini Biography Hindi: नायब सिंह सैनी की जीवनी, जानें कौन हैं नायब सिंह सैनी जो होंगे हरियाणा के CM
X
By Ragib Asim

Nayab Singh Saini Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Chunav Chetr, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: 25 जनवरी, 1970 को जन्मे नायब सिंह 1996 से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। अंबाला के मिजापुर माजरा में रहने वाले सैनी को साल 2002 में अंबाला भाजपा युवा मोर्चा का जिलामंत्री बने और बस उसके अगले 3 साल यानी 2005 में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी बन गए।

  • नायब सिंह सैनी की जीवनी
  • नाम: नायब सिंह सैनी
  • जन्म स्थान: मिर्जापुर, अम्बा1ला, हरियाणा
  • जन्म तिथि: 25-Jan-1970
  • पिता का नाम: श्री तेलू राम
  • माता का नाम: श्रीमती कुलवंत कौर
  • वैवाहिक स्थिति: Married
  • जीवनसाथी का नाम : श्रीमती सुमन

बच्चों का विवरण

  • पुत्र : 1
  • पुत्री : 1

व्यवसाय

  • कृषक
  • व्‍यवसायी

शैक्षिक योग्यता

  • एलएलबी

स्थायी पता

गॉंव – मिर्जापुर माजरा, डाकघर लखनौरा, नारायणगढ़

जिला- अम्बाला 134203, हरियाणा

Tels: (01734) 287022, 09416188200 (M)

शिक्षा और शुरुआती करियर:

नयब सिंह सैनी का जन्म एक छोटे से गाँव मिजापुर मजरा, अंबाला, हरियाणा में 25 जनवरी 1970 को हुआ था। उन्होंने बी.आर. अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर और छोटे चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से बीए और एलएलबी डिग्री प्राप्त की।

राजनीतिक करियर:

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल होकर मनोहर लाल खट्टर से मिले और प्रभावित हुए। कुछ समय बाद भाजपा में शामिल हो गए और उसके बाद अम्बाला कैंटोनमेंट के अध्यक्ष के रूप में कई स्थानीय पार्टी कार्यालय भी संभाले। साल 2012 में भाजपा ने उन्हें अपने सब्सिडियरी दलों से प्रमोट कर भाजपा जिला अध्यक्ष बना दिया। साल 2014 में नायब सिंह पहली बार नारायणगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीत भी गए और 2016 में उन्हें हरियाणा सरकार का राज्यमंत्री बना दिया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में बने सांसद पहली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में सैनी भाजपा के टिकट पर कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के निर्मल सिंह को 3.83 लाख वोटों से शिकस्त दी थी।

12 मार्च 2024 को, भाजपा राज्य अध्यक्ष नयब सिंह सैनी को नए हरियाणा मुख्यमंत्री घोषित किया गया, जब मनोहर लाल खट्टर ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

दी गई राज्य स्तर की जिम्मेदारी

2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद साल 2023 में भाजपा ने सैनी का कद और बड़ा कर दिया और साल 2023 में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया।

बिना विधायकी के बनेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री

इसके बाद भाजपा की तरफ से आज सैनी को और बड़ी जिम्मेदारी मिली और प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया गया। वे वर्तमान में कुरुक्षेत्र सीट से सांसद हैं। अब सवाल उठता है कि कोई भी व्यक्ति, जो विधानसभा का हिस्सा न हो यानी विधायक न हो तो कैसे मुख्यमंत्री बन सकता है? तो बता दें कि अगर कोई व्यक्ति विधानसभा का सदस्य नहीं होता तो संविधान के हिसाब से ऐसे व्यक्ति को विधायकों के द्वारा बहुमत से चुने जाने पर मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है बशर्ते उसे 6 महीने के अंदर विधानसभा या विधान परिषद् का सदस्य बनना होगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story