Begin typing your search above and press return to search.

नवीन जिंदल का जीवन परिचय (जीवनी) : Naveen Jindal Biography Hindi

Naveen Jindal Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Election, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Net Worth, Daughter, Children, Politics, Party, Quotes, in Hindi: नवीन जिंदल का जन्म 9 मार्च 1970 को हिसार में उद्योगपति ओपी जिंदल और सावित्री जिंदल के घर हुआ। दिल्ली पब्लिक स्कूल से आरंभिक शिक्षा ली।

नवीन जिंदल का जीवन परिचय (जीवनी) : Naveen Jindal Biography Hindi
X
By Ragib Asim

Naveen Jindal Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Election, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Net Worth, Daughter, Children, Politics, Party, Quotes, in Hindi:

नवीन जिंदल का जन्म, शिक्षा और विवाह

नवीन जिंदल का जन्म 9 मार्च 1970 को हिसार में उद्योगपति ओपी जिंदल और सावित्री जिंदल के घर हुआ। दिल्ली पब्लिक स्कूल से आरंभिक शिक्षा ली। 1990 में दिल्ली के हंसराज कालेज से ग्रेजुएशन किया। बाद में अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्सास से एमबीए किया। 28 मई 1994 को नवीन जिंदल की शादी शालू जिंदल से हुई। शालू एक प्रोफेशनल कुच्छीपुड़ी डांसर हैं।

नवीन जिंदल का प्रोफाइल

  • नाम नवीन जिंदल
  • पेशा उद्योगपति
  • पदनाम जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के अध्यक्ष और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चांसलर।
  • जन्म की तारीख 9-मार्च-70
  • आयु 51
  • जन्म स्थान हिसार, हरियाणा, भारत
  • वैवाहिक स्थिति विवाहित
  • जीवनसाथी का नाम शालू जिंदल
  • बच्चे 2, वेंकटेश जिंदल और यशस्विनी जिंदल
  • राशि चक्र चिन्ह मीन राशि
  • बोली जाने वाली भाषाएं अंग्रेजी, हिंदी
  • शौक पोलो खेलना, योगा करना, पढ़ना, यात्रा करना

नवीन जिंदल की संपत्ति

नवीन जिंदल के पास कुल 29,652 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वे जिंदल स्टील लिमिटेड के चेयरमैन हैं और उनकी मासिक सैलरी 12 करोड़ रुपए है। यानी वे हर साल 144 करोड़ रुपए का वेतन लेते हैं। नवीन ङ्क्षजदल के बाद दुनिया की एक से एक महंगी गाड़ी है। उनके पास बेशुमार कारें हैं।

रोल्स रॉयस, जगुआर, ऑडी, मर्सडीज बीएमडब्ल्यू गाडिय़ां हैं। उनके पास करीब 50 करोड़ कीमत की कारें हैं। उनके पास खुद का एयरक्राफ्ट भी है। नवीन जिंदल का बंगला देश के चंद महंगे मकानों में शुमार है। साल 2010 में उन्होंने दिल्ली के लुटियंस जोन में 129 करोड़ रुपए का बंगला खरीदा। यह किसी महल से कम नहीं है।

वर्तमान में इसकी कीमत 400 करोड़ रुपस से अधिक है। ङ्क्षजदल के पास दिल्ली, मुम्बई के अलावा हिसार और कुरुक्षेत्र में भी घर हैं। देश के कई राज्यों में उनके स्टील कारखाने हैं। एक उद्योगपति से राजनीति में आने का उनका सफर दिलचस्प रहा। उनके पिता ओपी जिंदल पहले से राजनीति में थे। उनके पिता ही उन्हें राजनीति में लेकर आए जबकि नवीन के अन्य तीनों भाई राजनीति से दूर हैं।

नवीन जिंदल शैक्षिक योग्यता

  • जिंदल ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड से पूरी की
  • उन्होंने 1990 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंस राज कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की
  • इसके बाद वह 1992 में एमबीए करने के लिए डलास में टेक्सास विश्वविद्यालय चले गए

नवीन जिंदल का करियर

  • जिंदल ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में जिंदल स्टील एंड पावर की रायगढ़ इकाई में शामिल होकर की, जिसे उनके पिता स्वर्गीय ओपी जिंदल ने शुरू किया था।
  • उन्होंने 2004 में कुरूक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तहत अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने अभय सिंह चौटाला को 1,30,000 मतों के अंतर से हराया।
  • 2009 में वह फिर से चुने गए।
  • जिंदल ने खाद्य और पोषण सुरक्षा योजना के लिए लोकसभा में एक निजी विधेयक पेश किया जिसने खाद्य सुरक्षा अधिनियम का मार्ग प्रशस्त किया।

नवीन जिंदल का स्पोर्ट्स करियर

  • नवीन जिंदल उस भारतीय शूटिंग टीम के कप्तान थे जिसने अप्रैल 2004 में पाकिस्तान में दक्षिण एशियाई फेडरेशन खेलों में रजत पदक जीता था।
  • उन्होंने 2002 में दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया।
  • उन्होंने 54वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक भी जीता

नवीन जिंदल की उपलब्धियाँ

  • जिंदल ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रदर्शन पर अधिकारियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ फरवरी 1998 में एक रिट याचिका दायर की। 26 जनवरी 2002 को, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि भारतीय नागरिक वर्ष के हर दिन भारत का राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित/उड़ा सकते हैं।
  • उन्होंने 2009 में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी की स्थापना की। यह उन कुछ विश्वविद्यालयों में से एक है जो 1:9 संकाय-छात्र अनुपात बनाए रखते हैं। जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल दुनिया के शीर्ष 100 कानून संस्थानों में से एक है और देश में नंबर एक स्थान पर है।
  • शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए डलास टेक्सास विश्वविद्यालय ने अपने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का नाम बदलकर नवीन जिंदल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट कर दिया।
  • छत्तीसगढ़ में ओपी जिंदल विश्वविद्यालय को द प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड्स 2020 में 'छत्तीसगढ़ में सर्वश्रेष्ठ निजी विश्वविद्यालय' से सम्मानित किया गया।
  • वह टेक्सास के डलास विश्वविद्यालय में छात्र सरकार के अध्यक्ष थे और उन्हें वर्ष के छात्र नेता का पुरस्कार भी मिला था।

नवीन जिंदल का सयासी सफर

नवीन जिंदल ने 2004 के संसदीय चुनाव में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से 3 लाख 62 हजार वोट लेते हुए इनैलो के अभय चौटाला को करीब 1 लाख 60 हजार वोटों के अंतर से हराया। 2009 के चुनाव में उन्होंने 3 लाख 97 हजार वोट लेते हुए इनैलो के अशोक अरोड़ा को करीब 1 लाख 18 हजार वोटों से पराजित किया था। साल 2014 का चुनाव वे भाजपा के राजकुमार सैनी से चुनाव हार गए जबकि 2019 में उन्होंने चुनाव ही नहीं लड़ा।

नवीन जिंदल प्रोफेशनल पायलट हैं

नवीन जिंदल एक प्रोफेशनल पायलट हैं। मार्च 2005 में नवीन जिंदलके पिता ओपी जिंदल की एक विमान हादसे में मौत हो गई। पर नवीन ङ्क्षजदल अक्सर अपना चॉपर खुद चलाते हैं। नवीन जिंदल बाकमाल खिलाड़ी भी हैं। वे प्रोफेशनल शूटर हैं। 2004 में पाकिस्तान हुए दक्षिण एशिया गेम्स में उन्होंने सिल्वर मैडल जीता। वे शूटिंग में नैशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। शूटिंग में वे 4 इंटरनैशनल, 20 से अधिक नैशनल मैडल अपने नाम कर चुके हैं।

नवीन जिंदल हैं पोलो खिलाडी

पोलो में 25 मैडल ले चुके हैं तो कॉर्पोरेट सैक्टर भी तीस अवार्ड उन्हें मिल चुके हैं। वे प्रोफेशनल पोलो हॉर्स राइडर भी हैं। उन्हें योगा करना भी अच्छा लगता है। अपने घरों, कारों और कपड़ों पर तिरंगा लगाने की जो आजादी आज हमारे पास है वो नवीन जिंदल की ही बदौलत है। तिरंगे का इस्तेमाल करने को लेकर उन्होंने फ्लैग फाऊंडेशन ऑफ इंडिया नाम से एक मुहिम शुरू की। उन्होंने साल 1995 में इस सिलसिले में कोर्ट में एक याचिका दायर की।

नवीन जिंदल ने घरों पर तिरंगा लगाने की दिलाई इजाजत

लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद अदालत ने वाहन, घरों और कपड़ों पर तिरंगा लगाए जाने की इजाजत दी। नवीन खुद अपने हाथ में तिरंगे का ब्रेसलेट पहनते हैं और अपनी कमीज पर तिरंगा लेपल लगाते हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र में 121 मीटर ऊंचा तिरंगा लगवाया। वे एक कामयाब उद्योगपति भी हैं। वे कई बार बेस्ट चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भी रह चुके हैं। नवीन जिंदल का समूह दान-पुण्य में भी बहुत आगे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story