Begin typing your search above and press return to search.

मनोज तिवारी की जीवनी : Manoj Tiwari Biography Hindi

Manoj Tiwari Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Chunav Chetr, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: मनोज तिवारी का जन्म 1 फरवरी 1971 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। मनोज तिवारी के पिता का नाम चंद्रदेव तिवारी है और माता का नाम ललिता देवी है।

मनोज तिवारी की जीवनी : Manoj Tiwari Biography Hindi
X
By Ragib Asim

Manoj Tiwari Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Chunav Chetr, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: मनोज तिवारी का जन्म 1 फरवरी 1971 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। मनोज तिवारी के पिता का नाम चंद्रदेव तिवारी है और माता का नाम ललिता देवी है। मनोज तिवारी ने बनारस के श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त किया। ग्रेजुएट की पढ़ाई मनोज तिवारी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पूरी की। मनोज तिवारी ने कला में स्नातक और परास्नातक (MPED) किया है। उन्हें संगीत सुनना और क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। मनोज तिवारी का विवाह 1999 में रानी तिवारी से हुआ। हालांकि मनोज तिवारी ने उन्हें 2012 में तलाक दे दिया था। उसके बाद उन्होंने सुरभि तिवारी से विवाह किया।

  • पूरा नाम मनोज तिवारी
  • जन्म तिथि 01 Feb 1971 (उम्र 53)
  • जन्म स्थान कबीर चौरा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
  • पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
  • शिक्षा Post Graduate
  • व्यवसाय अभिनेता, राजनेता
  • पिता का नाम स्वर्गीय श्री चंद्रदेव तिवारी
  • माता का नाम श्रीमती ललिता कुंवर
  • जीवनसाथी का नाम रानी तिवारी
  • संतान 1 पुत्री
  • धर्म हिंदू
  • स्थाई पता फ्लैट नंबर 1603/1604, शिव शक्ति अपार्टमेंट, सुंदरवन, अंधेरी पश्चिम, मुंबई -400053, महाराष्ट्र 09892632287 (मो.)
  • वर्तमान पता 159, उत्तरी एवेन्यू, नई दिल्ली-110 001 टेलीफोन: (011) 23094123, 09013869536 (मो.) फैक्स: (011) 23094122
  • सम्‍पर्क नंबर 9892632287, 9321632287, 996744446, 7738618287
  • ई-मेल [email protected], [email protected]

सिनेमा जगत में मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले 10 साल तक जाएगी में बिताये हैं। मनोज तिवारी ने 2003 में भोजपुरी फिल्मों में रखा। साल 2003 में मनोज तिवारी (MANOJ TIWARI) ने फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ में अभिनय किया, जो मनोरंजन और कमाई के हिसाब से सफल फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के बाद मनोज तिवारी ने ‘दारोगा बाबू आई लव यू’ और ‘बंधन टूटे ना’ में एक्टिंग की। यहां से मनोज तिवारी के फिल्मी सफर की शुरुआत हो गयी। मनोज तिवारी ने टीवी की दुनिया में भी काम किया। मनोज तिवारी ने टेलीविजन कार्यक्रम ‘चक दे बच्चे’ में काम किया। इसके अलावा सन 2010 में मनोज तिवारी ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (BIG BOSS) में हिस्सा लिया। मनोज तिवारी ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के लिए एक लोकप्रिय गीत ‘जिया हो बिहार के लाला’ भी गाया, जो काफी फेमस रहा। मनोज तिवारी की कुछ हिट फिल्मों के नाम हैं- ससुरा बड़ा पैसा वाला, दरोगा बाबू आई लव यू, बंधन टूटे ना, कब अइबू अंगनवा हमार, ऐ भऊजी के सिस्टर, औरत खिलौना नहीं, धरती कहे पुकार के।

मनोज तिवारी का राजनीतिक सफर

मनोज तिवारी ने अभिनेता के बाद नेता के सफर में भी अपनी पहचान बनाई। मनोज तिवारी ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 2009 में समाजवादी पार्टी से की। मनोज तिवारी ने 2009 में गोरखपुर लोक सभा सीट से समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ से चुनाव हार गए थे। उसके बाद 2011 में मनोज तिवारी ने बीजेपी का हाथ थाम लिया। 2014 में मनोज ने दिल्ली नार्थ ईस्ट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। मनोज तिवारी को दिल्ली का बीजेपी अध्यक्ष भी बना दिया गया। 2019 लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी ने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व सीएम शीला दीक्षित को 3.63 लाख से ज्यादा वोटों से हराया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story