Begin typing your search above and press return to search.

महारानी कृति सिंह देबबर्मा का जीवन परिचय (जीवनी) : Maharani Kriti Singh Debbarma Biography in Hindi

Maharani Kriti Singh Debbarma Biography in Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Election, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Net Worth, Daughter, Children, Politics, Party, Quotes: कृति सिंह देबबर्मा त्रिपुरा के पूर्व राजा महाराजा किरीत बिक्रम किशोर देबबर्मन माणिक्य बहादुर की बेटी हैं। कृति सिंह देबबर्मा छत्तीसगढ़ की कवर्धा रियासत की महारानी भी हैं।

महारानी कृति सिंह देबबर्मा का जीवन परिचय (जीवनी) : Maharani Kriti Singh Debbarma Biography in Hindi
X
By Ragib Asim

Maharani Kriti Singh Debbarma Biography in Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Election, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Net Worth, Daughter, Children, Politics, Party, Quotes: कृति सिंह देबबर्मा त्रिपुरा के पूर्व राजा महाराजा किरीत बिक्रम किशोर देबबर्मन माणिक्य बहादुर की बेटी हैं। कृति सिंह देबबर्मा छत्तीसगढ़ की कवर्धा रियासत की महारानी भी हैं। कृति सिंह के पति योगेश्वर राज सिंह कवर्धा रियासत के राजा हैं। कवर्धा छत्तीसगढ़ के राजानंदगांव जिले का हिस्सा है। कृति सिंह के पति योगेश्वर राज सिंह कांग्रेस के पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। महारानी कृति सिंह, त्रिपुरा की Tipra Motha Party के मुखिया प्रद्योत माणिक्य की बड़ी बहन भी हैं।

कृति सिंह ने अपनी पढ़ाई शिलांग के लोरेटो कॉन्वेंट से की है। कृति सिंह ने स्वैच्छिक एजेंसियों के लिए पर्यावरण शिक्षा में भी डिप्लोमा किया है। कृति सिंह देबबर्मा ने 1992 से 2 सालों तक शिलांग में पशु कल्याण अधिकारी के रूप में कार्य किया है। कृति सिंह देबबर्मा भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करती आई हैं।

कृति सिंह देबबर्मा ने मध्य प्रदेश में एक खेती के विकास के लिए भी काम किया है। उन्होंने बागवानी, जैविक खेती और देशी मवेशियों की नस्लों के प्रजनन और संरक्षण जैसे क्षेत्रों जागरुकता लाने का काम किया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story