Saurabh Dubey Biography : टेनिस बॉल से IPL तक का सफर, जानिए कौन है राहुल द्रविड़ की पारखी नजरों की खोज सौरभ दुबे, KKR से आया बुलावा

Saurabh Dubey Biography : टेनिस बॉल से IPL तक का सफर, जानिए कौन है राहुल द्रविड़ की पारखी नजरों की खोज सौरभ दुबे, KKR से आया बुलावा
X

इमेज सोर्स - इंटरनेट

Saurabh Dubey Biography : आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस के नेट बॉलर के तौर पर उन्होंने रोहित शर्मा और स्विंग के किंग माने जाने वाले तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को काफी इंप्रेस किया था।

Saurabh Dubey Biography : 6 फीट 6 इंच लंबे तेजतर्रार फास्ट बॉलर को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आईपीएल में खेलने का मौका मिलने जा रहा है। बीते कुछ सालों से डोमेस्टिक क्रिकेट में खतरनाक स्विंग गेंदबाजी कर विरोधी बल्लेबाजों का पसीना निकालने वाले इस पेसर के भाग्य का पिटारा खुल गया है और आईपीएल 2026 के आगाज से मात्र 5 दिन पहले शाहरुख खान की टीम केकेआर से बुलावा भी आ गया है। इस तेज गेंदबाज का नाम है - सौरभ राजेन्द्र प्रसाद दुबे।

राहुल द्रविड़ की पारखी नजरों की खोज सौरभ दुबे

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और 'मिस्टर भरोसेमंद' राहुल द्रविड़ की पारखी नजरों की खोज माने जाने वाले सौरभ दुबे बायें हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जिनका जन्म 23 जनवरी 1998 को महाराष्ट्र के वर्धा में हुआ। वे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ से खेलते हैं। टेनिस बॉल से अपनी क्रिकेट की जर्नी शुरू करने वाले सौरभ दुबे की माने तो उन्होंने 16 साल की उम्र तक लेदर बॉल तक नहीं पकड़ी थी लेकिन फिर उन्होंने भाई के कहने पर क्लब ज्वाइन किया और पहली बार ब्रदरहुड प्रीमियर लीग में लेदर बॉल से कहर बरपा दिया। इस धांसू शुरुआत के बाद विदर्भ का ये तेज गेंदबाज कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।


टेनिस बॉल से गेंदबाजी में आया निखार

तेज गेंदबाज सौरभ दुबे की माने तो टेनिस बॉल क्रिकेट की वजह से ही उनके गेम में निखार आया और वे यॉर्कर और स्लोअर गेंद फेंकने में महारथ हासिल कर सके। आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस के नेट बॉलर के तौर पर उन्होंने रोहित शर्मा और स्विंग के किंग माने जाने वाले तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को काफी इंप्रेस किया था। ट्रेंट बोल्ट ने उनकी खतरनाक स्विंग गेंदबाजी की जमकर तारीफ की थी। बकौल सौरभ दुबे, उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट से ही स्विंग गेंदबाजी की कला सीखी है।

एमर्जिंग एशिया कप में किया धांसू प्रदर्शन

इसके बाद साल 2019 में सौरभ दुबे की काबिलियत देख दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ कायल हो गये, जब सौरभ एमर्जिंग एशिया कप के लिए भारतीय टीम में सेलेक्ट हुए। इस टीम के कोच राहुल द्रविड़ थे। इस सीरीज में सौरभ दुबे ने 3 मैच में कुल 7 विकेट झटके थे। वे पहले मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुने गये।


आईपीएल में डेब्यू का इंतजार

इसके बाद सौरभ दुबे की आईपीएल में भी एंट्री हुई। साल 2022 में वे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हुए लेकिन चोट की वजह से वे एक भी मैच नहीं खेल पाए। इसतरह से आईपीएल में उनका पदार्पण नहीं हो सका। फिर साल 2026 के मिनी ऑक्शन में भी सौरभ दुबे का नाम दर्ज था लेकिन कोई खरीददार नहीं मिला। उसवक्त उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपये था लेकिन अब सौरभ दुबे की किस्मत पलटी खायी है और वे आकाशदीप की जगह केकेआर की टीम में शामिल हो गये हैं।


सौरभ दुबे ने अब तक कुल 8 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिनमें कुल 16 विकेट झटके हैं। वहीं, 3 टी20 मैचों में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके हैं।

Tags

Next Story