Begin typing your search above and press return to search.

KL Rahul Biography: केएल राहुल की जीवनी (KL Rahul Biography in Hindi)

KL Rahul Biography in Hindi: केएल राहुल एक भारतीय खिलाड़ी हैं. जो दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में खेलते हैं. केएल राहुल का पूरा नाम कन्नूर लोकेश राहुल है. और वे एक लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर माने जाते हैं.

KL Rahul Biography: केएल राहुल की जीवनी (KL Rahul Biography in Hindi)
X
By Ragib Asim

KL Rahul Biography in Hindi: केएल राहुल एक भारतीय खिलाड़ी हैं. जो दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में खेलते हैं. केएल राहुल का पूरा नाम कन्नूर लोकेश राहुल है. और वे एक लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर माने जाते हैं. केएल राहुल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनर के साथ-साथ बल्लेबाजी और विकेट कीपर भी हैं. भारतीय टीम (Team India) के उपकप्तान और आईपीएल में लखनऊ सुपर जांयट्स की कप्तानी करते हैं. तो चलिए जानते है की केएल राहुल है कौन?

जन्म और परिवार

केएल राहुल का पूरा नाम कन्नूर लोकेश राहुल है उनका जन्म 18 अप्रैल 1992 में बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ. जानकरी के मुताबिक उनके पिता का नाम केएन लोकेश है जो डॉक्टर, एनआईटीके के पूर्व निदेशक हैं. और उनकी माँ राजेश्वरी लोकेश बैंगलोर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. इनके अलावा उनकी पत्नी अथिया शेट्टी और एक बेटी भी हैं. के एल राहुल की शादी 23 जनवरी 2023 को अथिया शेट्टी से हुई. जिसके बाद 24 मार्च 2025 को उनकी बेटी का जन्म हुआ.

केएल की शिक्षा

केएल राहुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एनआईटीके अंग्रेजी मीडियम स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने आगे की पढाई कॉमर्स में स्नातक की डिग्री के लिए श्री भगवान महावीर जैन विश्वविद्यालय, बैंगलोर से की. और फिर क्रिकेट से जुड़ गये.

केएल का प्रोफेशनल कैरियर

के एल राहुल ने क्रिकेट खेलना 11 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था. तब से ही राहुल की मेहनत और लगन क्रिकेट के लिए काफ़इ ज्यादा थी. जिसे देखते हुए उनके पिता ने उन्हें साउथ कन्नड़ क्रिकेट एसोसिएशन के नेहरू मैदान में क्रिकेट सीखने के लिए भेजा. शुरुवात के समय केएल राहुल को क्रिकेट में अपनी जगह बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इस दौरान उन्होंने पूर्व खिलाड़ी सोम्सेखर शिरगुप्पी और जीके अनिल कुमार से भी शिक्षा ली.

केएल राहुल ने सन 2010 में कर्नाटक की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया. जिसमे शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में सेलेक्ट होने का मौका मिला. अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद उनको सन 2014–15 में दिलीप ट्रॉफी में साउथ जोन टीम में भी खेलने का मौका मिला. इतना ही नही इसी मैच में उन्होंने इतना शानदार प्रदर्शन किया की उन्हें मैन ऑफ द मैच भी मिल गया.

इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री मिली. केएल राहुल ने 11 जून 2016 को, जिम्बाव्बे के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया. जिसके बाद मैच में शतक लगाने के बाद उन्हें पहले भारतीय बल्लेबाज के तौर पर जाना जाने लगा. इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया. फिर 18 जून 2016 को राहुल को अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला. जिसके बाद अब वो लगातार एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं.

केएल की नेटवर्थ

केएल राहुल की कमाई उनके क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट्स, ब्रांड एडवरटाइसमेंट अन्य कमर्शियल उपक्रमों से होती है। मैदान पर उनके लगातार प्रदर्शन और एक क्रिकेटर के रूप में उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण उनकी कमाई लगातार बढ़ रही है। केएल राहुल की कुल संपत्ति लगभग 12 मिलियन डॉलर आंकी गई है।

उन्हें भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से अच्छी खासी तनख्वाह मिलती है। वे क्रिकेट की दुनिया में एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं और उनके पास MRF, Puma और अन्य जैसे ब्रांडों के साथ कई आकर्षक विज्ञापन सौदे हैं। साथ ही उनके पास विभिन्न व्यवसायों और उद्यमों में भी निवेश हो सकता है जो उनकी नेटवर्थ में योगदान करते हैं।

आपके प्रश्नों के उत्तर

केएल राहुल का पूरा नाम क्या है?

  • उत्तर: कन्नूर लोकेश राहुल।

केएल राहुल का जन्म कब हुआ था?

  • उत्तर: 18 अप्रैल 1992।

केएल राहुल के माता-पिता क्या करते हैं?

  • उत्तर: पिता केएन लोकेश प्रोफेसर और NITK के पूर्व निदेशक हैं, मां राजेश्वरी मंगलुरु विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।

केएल राहुल की शादी किससे हुई है?

  • उत्तर: अथिया शेट्टी से, 23 जनवरी 2023 को।

केएल राहुल की पढ़ाई कहां से हुई है?

  • उत्तर: NITK इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेंट एलॉयसियस कॉलेज और श्री भगवान महावीर जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरु से।

केएल राहुल ने क्रिकेट खेलना कब शुरू किया?

  • उत्तर: 10-11 साल की उम्र में।

केएल राहुल की कुल संपत्ति कितनी है?

  • उत्तर: लगभग 12 मिलियन डॉलर (100 करोड़ रुपये)।

केएल राहुल की नेटवर्थ कितनी है?

  • उत्तर: करीब 100 करोड़ रुपये।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story