Begin typing your search above and press return to search.

जितिन प्रसाद का जीवन परिचय (जीवनी) : Jitin Prasada Biography in Hindi

Jitin Prasada Biography in Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Election, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Net Worth, Daughter, Children, Politics, Party, Quotes: जितिन प्रसाद का जन्म 29 नवंबर, 1973 को यूपी के शाहजहांपुर में हुआ। जितिन प्रसाद ने शुरूआती पढ़ाई देहरादून के दून स्कूल से की और आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चले गए।

जितिन प्रसाद का जीवन परिचय (जीवनी) : Jitin Prasada Biography in Hindi
X
By Ragib Asim

Jitin Prasada Biography in Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Election, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Net Worth, Daughter, Children, Politics, Party, Quotes: जितिन प्रसाद का जन्म 29 नवंबर, 1973 को यूपी के शाहजहांपुर में हुआ। जितिन प्रसाद ने शुरूआती पढ़ाई देहरादून के दून स्कूल से की और आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चले गए। जितिन प्रसाद ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम ऑनर्स किया। बीकॉम करने के बाद उन्होंने आइएमआइ नई दिल्ली से एमबीए किया। एमबीए करने की बाद जितिन प्रसाद बैंक में नौकरी करने लगे। जितिन के दादा ज्योति प्रसाद कांग्रेस के नेता थे और उनकी दादी पामेला प्रसाद कपूरथला के रॉयल सिख परिवार से थीं। जितिन प्रसाद के पिता जितेंद्र प्रसाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व कांग्रेसी प्रधानमंत्री राजीव गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे। जितिन प्रसाद की शादी फरवरी 2010 में पूर्व पत्रकार नेहा सेठ के साथ हुई।

जितिन प्रसाद की जीवनी

  • जन्म: 29 नवंबर 1973, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
  • शिक्षा: बीकॉम (श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली), एमबीए (आईएमआई नई दिल्ली)
  • पेशा: बैंक कर्मचारी, राजनीतिज्ञ
  • पिता: जितेंद्र प्रसाद (कांग्रेस के उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के राजनीतिक सलाहकार)
  • जीवनसाथी: नेहा सेठ (पूर्व पत्रकार)

राजनीतिक सफर:

  • जितिन प्रसाद को राजनीतिक परिवार से जन्म मिला।
  • उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस में सचिव के रूप में कार्य किया।
  • 2004 में उन्होंने शाहजहांपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
  • मनमोहन सिंह की सरकार में उन्हें राज्य मंत्री के रूप में इस्पात और पेट्रोलियम मंत्रालय में जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • 2021 में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
  • वर्तमान में उन्हें योगी सरकार में लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जितिन प्रसाद का राजनीतिक सफर

जितिन प्रसाद को परिवार पूर्ण रूप से राजनीतिक परिवार रहा है। जितिन प्रसाद को राजनीति अपने बाबा और पिता से विरासत के रूप प्राप्त हुई। जितिन प्रसाद ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 2001 से थी। 2001 में जितिन प्रसाद भारतीय युवा कांग्रेस के सेक्रेटरी चुने गए। इसके बाद 2004 में पहली बार जितिन प्रसाद ने अपने गृह जनपद शाहजहांपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। साल 2008 में पहली बार जितिन प्रसाद केन्द्रीय राज्य इस्पात मंत्री नियुक्त किए गए। जितिन प्रसाद के जीत का सिलसिला लगातार जारी रहा। 2009 के लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर धौरहरा सीट से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। इस बार उन्हें एक बार फिर मनमोहन सरकार में मंत्रिमण्डल में शामिल किया गया। 2009 से 2011 तक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री रहे।

जितिन प्रसाद ने 2011-12 में मनमोहन सरकार में पेट्रोलियम मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाली। 2012 से 14 में वह मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री भी रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते जितिन प्रसाद चुनाव हार गए। 2014 में जितिन प्रसाद को बीजेपी की रेखा वर्मा से हार मिली थी। जितिन प्रसाद को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से धौरहरा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन इस बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

साल 2021 में जितिन प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। 2022 के बाद लगातार दूसरी बार बनी योगी सरकार में जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story