Begin typing your search above and press return to search.

ज्ञानेश्वर पाटील की जीवनी : Gyaneswar Patil Biography Hindi

Gyaneswar Patil Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Chunav Chetr, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर क्षेत्र के बोहोड़ा गांव के निवासी हैं। राजनीति से जुड़े जरूर रहे लेकिन बड़े चुनाव की आस नहीं रखी।

ज्ञानेश्वर पाटील की जीवनी : Gyaneswar Patil Biography Hindi
X
By Ragib Asim

Gyaneswar Patil Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Chunav Chetr, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर क्षेत्र के बोहोड़ा गांव के निवासी हैं। राजनीति से जुड़े जरूर रहे लेकिन बड़े चुनाव की आस नहीं रखी। इनके पिता का नाम है नत्थूजी पाटिल। बीकॉम से स्नातक हैं। 27 जनवरी 1969 को जन्मे ज्ञानेश्वर केले के सप्लायर व ट्रांसपोर्टर हैं। कृषि ही उनका मुख्य पेशा है। जब छात्र जीवन में थे तो राजनति की ओर झुकाव हुआ। 1987 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए। कॉलेजों में अभाविप के बैनर तले आंदोलन किए और धीरे धीरे अभाविप से निकलकर भारतीय जनता युवा मोर्चा में आ गए।

1995 से 1998 तक भाजयुमो खंडवा के जिला महामंत्री रहे। 1998 से 2001 तक भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे। 2001 में भाजपा पंचायत राज प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री के पद पर रहे। इतना कुछ होने के बाद भी बड़ा पद ज्ञानेश्वर पाटिल को नहीं मिल सका था। संगठन के आसपास ही उनकी राजनीति चल रही थी। मन में ख्वाब तो कई थे लेकिन संगठन के अनुशासन से बंधे होने के कारण ख्वाब मन में ही रहे और मर्यादित ढंग से अपनी बात रखते गए।

इसी बीच, 2000 से 2005 तक जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व निमाड़ खंडवा रहे। बाद में बुरहानपुर जिला बना और जिला पंचायत की सीट आरक्षित हुई तो ज्ञानेश्वर की पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। इस लिहाज से दो बार पाटिल जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे अहम पद पर काबिज हुए। 2012 से 2014 तक प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story