Begin typing your search above and press return to search.

डॉ. अब्दुल सलाम की जीवनी : DR ABDUL SALAM Biography Hindi

DR ABDUL SALAM Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Chunav Chetr, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: डॉ. अब्दुल सलाम, मलप्पुरम, केरल से एक प्रमुख राजनीतिज्ञ हैं जो बीजेपी के सदस्य हैं।

डॉ. अब्दुल सलाम की जीवनी : DR ABDUL SALAM Biography Hindi
X
By Ragib Asim

DR ABDUL SALAM Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Chunav Chetr, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: डॉ. अब्दुल सलाम, मलप्पुरम, केरल से एक प्रमुख राजनीतिज्ञ हैं जो बीजेपी के सदस्य हैं। उनके पिता का नाम मोहम्मद हनीफा है। उनकी उम्र 68 वर्ष है। डॉ. अब्दुल सलाम को मतदाता के रूप में 135 मेमोम (केरल) निर्वाचन क्षेत्र, भाग संख्या 173 में क्रम संख्या 10 पर नामांकित किया गया है।

डॉ. अब्दुल सलाम की शिक्षा

डॉ. अब्दुल सलाम केरल के तिरूर के रहने वाले हैं। 2018 तक उन्होंने जैविक विज्ञान में 153 शोध पत्र, 15 समीक्षा लेख और 13 पुस्तकें प्रकाशित की थीं। वह 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके बाद से वह पार्टी में सक्रिय हैं। अब्दुल सलाम ने 2011 से 2015 तक कालीकट विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य किया है। सलाम के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। अब्दुल सलाम बीजेपी की केंद्रीय टीम का भी हिस्सा हैं। उनके पास बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व है। डॉ. अब्दुल सलाम तिरुवनंतपुरम में रहते हैं।

डॉ. अब्दुल सलाम का सयासी सफर

कालीकट यूनिवर्सिटी के कुलपति रह चुके अब्दुल सलाम को मृदा प्रबंधन का विशेषज्ञ माना जाता है। बीजेपी ने 2019 के चुनावों में किसी भी मुस्लिम को प्रत्याशी नहीं बनाया था। पार्टी ने 2024 में 400 पार के लिए पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीजेपी ने सलाम को मल्लपुरम सीट के उप चुनाव में एपी अब्दुल्लाकुट्टी को टिकट था। अब पार्टी ने आम चुनावों में अब्दुल सलाम को चुनावी मैदान में उतारा है। 2019 और फिर 2021 के उप चुनाव में यहां से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को जीत मिली थी। बीजेपी दोनों चुनावों में तीसरे नंबर पर रही थी। 2009 से इस सीट पर आईयूएमएल का कब्जा है।

बीजेपी ने इससे पहले साल 2016 में तिरूर विधानसभा सीट से सलाम को मैदान में उतारा था। तब सलाम को मात्र 9097 (5.33 फीसद) वोट मिले थे। अब पार्टी ने करीब सात साल बाद लोकसभा चुनावों का टिकट दिया है। बीजेपी को उम्मीद है कि अब्दुल सलाम मल्लपुरम सीट पर गेम चेंज कर सकते हैं। यह सीट मुस्लिम मतदाता बहुल है। बीजेपी ने अब्दुल सलाम को उतार कर कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF को सीधी चुनौती दी है। अभी यहां से आईयूएमएल के मोहम्मद बशीर सांसद हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story