Begin typing your search above and press return to search.

FIDE Women's Chess World Cup 2025: फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025: हम्पी को हराकर दिव्या ने मारी बाजी, जानिए दोनों का नेटवर्थ और करियर

Divya Deshmukh Net Worth: दिव्या देशमुख ने 19 साल की उम्र में फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 (FIDE Women's Chess World Cup 2025) जीतकर इतिहास रच दिया है। दिव्या देशमुख (Divya Deshmukh) ने 38 साल की कोनेरू हम्पी (Koneru Humpy) को हराकर फिडे महिला शतरंज विश्व कप (FIDE Women's Chess World Cup) की पहली भारतीय चैंपियन बन चुकी है। तो चलिए जानते हैं दिव्या का नेटवर्थ और करियर से जुड़ी खास बातें।

FIDE Womens Chess World Cup 2025: फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025: हम्पी को हराकर दिव्या ने मारी बाजी, जानिए दोनों का नेटवर्थ और करियर
X
By Chitrsen Sahu

Divya Deshmukh Net Worth: दिव्या देशमुख ने 19 साल की उम्र में फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 (FIDE Women's Chess World Cup 2025) जीतकर इतिहास रच दिया है। दिव्या देशमुख (Divya Deshmukh) 38 साल की कोनेरू हम्पी (Koneru Humpy) को हराकर फिडे महिला शतरंज विश्व कप (FIDE Women's Chess World Cup) की पहली भारतीय चैंपियन बन चुकी है। तो चलिए जानते हैं दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी का नेटवर्थ के साथ ही करियर से जुड़ी खास बातें।

दो भारतीय फाइनल में पहली बार आमने-सामने

फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 (FIDE Women's Chess World Cup 2025) के इतिहास में यह पहली बार था जब दो भारतीय फाइनल में आमने-सामने थी। फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 का फाइनल (FIDE Women's Chess World Cup 2025 Final) सोमवार को जॉर्जिया के बटुमी में खेला गया। यह मैच तीन दिन तक चला। फाइनल में दिव्या देशमुख (Divya Deshmukh) ने काले मोहरों से खेलते हुए हम्पी (Koneru Humpy) को हरा दिया। कोनेरू हम्पी (Koneru Humpy) और दिव्या देशमुख (Divya Deshmukh) ने पहले रैपिड टाई ब्रेकर में ड्रॉ खेला और दूसरे में दिव्या देशमुख ने जीत अपने नाम की।

विजेता और उपविजेता को इनाम

बताया जा रहा है कि फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 (FIDE Women's Chess World Cup 2025) में जीत के बाद दिव्या देशमुख (Divya Deshmukh) को करीब 43 लाख रुपए मिले हैं। जीत के बाद दिव्या (Divya Deshmukh) की कुल नेटवर्थ लगभग 2.5 करोड़ तक पहुंच गई है। वहीं फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 (FIDE Women's Chess World Cup 2025) की उपविजेता कोनेरू हम्पी (Koneru Humpy) को लगभग 30 लाख रुपए मिले हैं।

कौन है दिव्या देशमुख

फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 (FIDE Women's Chess World Cup 2025) में जीतकर इतिहास रचने वाली दिव्या देशमुख (Divya Deshmukh) का जन्म 2 दिसंबर 2005 को महाराष्ट्र में हुआ था। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 5 साल की उम्र से ही शतरंज खेलना शुरु कर दिया था। 2012 में अंडर 7 राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतकर दिव्या (Divya Deshmukh) लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गई।

  • दिव्या 2021 में भारत की 21वीं महिला ग्रैंडमास्टर बनीं
  • दिव्या ने 2023 में इंटरनेशनल मास्टर (IM) का उपाधि अपने नाम की
  • 2024 में दिव्या ने जूनियर अंडर 20 चैंपियनशिप में गोल्ड जीता
  • लंदर में दिव्या ने यि फान को वर्ल्ड ब्लिट्ज में हराया

कौन है कोनेरु हम्पी

भारतीय शतरंज खिलाड़ी कोनेरु हम्पी (Koneru Humpy) का जन्म आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 31 मार्च 1987 को हुआ था। कोनेरु हम्पी (Koneru Humpy) शतरंज के इतिहास में सबसे कम उम्र की ग्रैंडमास्टर के नाम से जानी जाती है।

कोनेरु हम्पी का करियर

  • 2002 में ग्रैंडमास्टर का खिताब अपने नाम किया
  • 2003 में शतरंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार मिला
  • 2006 में दोहा एशियाई खेलों में भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक
  • 2007 में पद्मश्री पुरस्कार से किया गया स्म्मानित

Next Story