Begin typing your search above and press return to search.

दिनेश लाल यादव की जीवनी : Dinesh Lal Yadav Biography Hindi

Dinesh Lal Yadav Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Chunav Chetr, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: दिनेश लाल यादव निरहुआ का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक छोटे से गांव टंडवा में 2 फरवरी 1979 में हुआ था।

दिनेश लाल यादव की जीवनी : Dinesh Lal Yadav Biography Hindi
X
By Ragib Asim

Dinesh Lal Yadav Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Chunav Chetr, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: दिनेश लाल यादव निरहुआ का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक छोटे से गांव टंडवा में 2 फरवरी 1979 में हुआ था। निरहुआ का जन्म तो गाजीपुर में हुआ था लेकिन इनका बचपन कोलकाता के बेलघोरिया में बीता है। निरहुआ के पिता स्व. कुमार यादव कोलकाता में कम पैसों में घर चलाते थे। परिवार की आर्थिक तंगी के बीच ही निरहुआ ने अपनी पढ़ाई की। इसके बाद निरहुआ ने अपने चचेरे भाई बिरहा सम्राट विजय लाल यादव और प्यारे लाल यादव के साथ मिलकर भोजपुरी गीतों की दुनिया में कदम रखा।

  • पूरा नाम दिनेश लाल यादव निरहुआ
  • जन्म की तारीख 02 फरवरी 1979 (उम्र 45)
  • जन्म स्थान ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश
  • दल का नाम भारतीय जनता पार्टी
  • शिक्षा 12वीं पास
  • पेशा अभिनेता, गायक, मेज़बान और राजनीतिज्ञ
  • पिता का नाम कुमार यादव
  • मां का नाम चंद्रज्योति यादव
  • जीवनसाथी का नाम मंशा यादव
  • बच्चे 2 बेटे 1 बेटियां
  • स्थायी पता निवासी- ग्राम-तड़वा टप्पा सौरी पोस्ट-बसेवा जिला गाज़ीपुर
  • वर्तमान पता डी/5, श्रद्धा सोसाइटी, 4 बंगला, म्हाडा अंधेरी वेस्ट, मुंबई -400053, महाराष्ट्र
  • संपर्क संख्या ना
  • ईमेल [email protected]

2004 में निरहुआ का ‘निरहुआ सटल रहे’ नाम से पहला म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ था। इसके बाद धीरे-धीरे निरहुआ भोजपुरी सिनेमा में टिकते गए। 2008 में निरहुआ ने ‘निरहुआ रिक्शावाला’ नाम से अपनी पहली भोजपुरी फ़िल्म की जिमें उन्होंने मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। निरहुआ की पहली फ़िल्म ने ही भोजपुरी के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसके बाद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। दिनेश लाल यादव ने पटना से पाकिस्तान, बम-बम बोल रहा है, काशी और बॉर्डर जैसी हिट फिल्में की। दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ 2012 में बिग बॉस के सीजन छह में भी हिस्सा ले चुके हैं।

दिनेश लाल यादव का राजनीतिक सफर

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने भोजपुरी फिल्मों में नाम कमाने के साथ ही राजनीतिक दुनिया में भी अपना कदम रखा। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी समय भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ लोकसबाह सीट से सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने अपना प्रत्याशी खोज रही थी। दिनेश लाल यादव के बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी ने इन्हें अखिलेश यादव के सामने आजमगढ़ से चुनावी मैदान में उतार दिया। इस चुनाव में दिनेश लाल यादव को हार का सामना करना पड़ा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story