Begin typing your search above and press return to search.

दिग्विजय सिंह का जीवन परिचय (जीवनी) : Digvijaya Singh Biography in Hindi

Digvijaya Singh Biography in Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Election, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Net Worth, Daughter, Children, Politics, Party, Quotes: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) इस बार राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

दिग्विजय सिंह का जीवन परिचय (जीवनी) : Digvijaya Singh Biography in Hindi
X
By Ragib Asim

Digvijaya Singh Biography in Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Election, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Net Worth, Daughter, Children, Politics, Party, Quotes: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) इस बार राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ने उन्हें हराया था। राजगढ़ में दो बार के सांसद रोडमल नागर भाजपा से उनके सामने हैं। दिग्विजय सिंह 1993 से दिसंबर 2003 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

दिग्विजय सिंह का निजी जीवन

  • पूरा नाम दिग्विजय सिंह
  • जन्म तिथि 28 Feb 1947 (उम्र 77)
  • जन्म स्थान इंदौर (मध्य प्रदेश)
  • पार्टी का नाम Indian National Congress
  • व्यवसाय राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता
  • पिता का नाम स्वर्गीय श्री बलभद्र सिंह
  • माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती अपर्णा कुमारी
  • धर्म हिंदू

राजनीतिक करियर : दिग्विजय सिंह की राजनीतिक पारी 1969-70 में शुरू हुई उन्होंने राघौगढ़ नगर परिषद का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बने। उनकी लोकप्रियता को देख 1970 में विजयराजे सिंधिया ने उन्‍हें जनसंघ में शामिल करने का प्रस्‍ताव रखा। वे जनसंघ में शामिल हुए, लेकिन कुछ ही दिनों में वे कांग्रेस पार्टी में चले गए। वे एक बार फिर राघौगढ़ नगर पालिका के अध्‍यक्ष चुने गए।

1977 में उन्होंने राघौगढ़ विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वे एक फिर से राघौगढ़ विधानसभा सीट से विधायक चुने गए और उन्‍हें मध्‍य प्रदेश सरकार की कैबिनेट में शामिल किया गया। कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्‍होंने 5 साल तक अपनी सेवाएं दीं। दिग्‍विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में कदम रखा और राजगढ़ सीट से शानदार जीत दर्ज की। उन्‍हें मध्‍य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्‍यक्ष चुना गया।

एक बार फिर से पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष बने। इसी पद पर उन्‍हें तीसरी बार राजीव गांधी ने 1992 में मनोनीत किया। 1984 में दिग्‍विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में कदम रखा और राजगढ़ सीट से शानदार जीत दर्ज की। 1989 में दिग्विजय सिंह को भाजपा के प्रत्‍याशी प्यारेलाल खंडेलवाल से हार मिली।

1991 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर उन्‍होंने वापसी की और 10वीं लोकसभा के सदस्‍य बने। दिग्विजय सिंह ने लोकसभा से इस्‍तीफा दे दिया और 7 दिसंबर 1993 में मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री बन गए।

दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की और वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्‍हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का महासचिव मनोनीत किया गया। मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के सदस्‍य चुने गए।

देश के दोनों सदनों में पहुंचे : दिग्विजय सिंह देश के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में पहुंचे हैं। वे 1984 से 1989 तक और फिर 1991 से 1994 तक राजगढ़ सीट से सांसद रहे। दिग्विजय सिंह 1977 से 1984 और 1994 से 2008 तक विधायक भी रहे। दिग्विजय सिंह ने राघौगढ़ और चचौरा विधानसभा सीटों से चुनाव जीता। अप्रैल 2014 से वे मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं।

जन्म और शिक्षा : दिग्विजय सिंह का जन्म 28 फरवरी, 1947 को मध्यप्रदेश (ब्रिटिश काल में होलकर स्टेट) के इंदौर में हुआ था। दिग्विजय सिंह ने द डेली कॉलेज, इंदौर और श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एसजीएसआईटीएस) इंदौर से बीई मैकेनिकल इंजीनियरिंग की।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story