Congress MLA Kavita Pran Lahre Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे का जीवन परिचय...
MLA Kavita Pran Lahre Biography:– कांग्रेस की टिकट पर कविता प्राण लहरे बिलाईगढ़ विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुईं हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी दिनेश लाल को 63078 वोट से चुनाव हराया है। उन्हें सिटिंग एमएलए चंद्रदेव राय की टिकट काट कर टिकट दी गई है। वे जिला पंचायत की सदस्य व सभापति हैं। साथ ही सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
Congress MLA Kavita Pran Lahre Biography in Hindi: कांग्रेस की टिकट पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की बिलाईगढ़ विधानसभा सीट से कविता प्राण लहरे विधायक निर्वाचित हुई है। इस विधानसभा में कांग्रेस के चंद्रदेव राय विधायक थे। अपने सिटिंग एमएलए की टिकट काटकर कविता प्राण लहरे को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। खास बात यह है कि चंद्रदेव राय कविता प्राण लहरे के शिक्षक रह चुके हैं और अब शिक्षक की जगह शिष्या चुनाव लड़ेंगी।
30 वर्षीया कविता लहरे का जन्म बिलाईगढ़ विधानसभा के गांव झुमका में हुआ था। उनके दादा कुमार भारती अविभाजित मध्यप्रदेश के समय में भटगांव विधायक थे। राजनैतिक परिवार में जन्मी कविता ने अपने घर से ही राजनीति को बारीकी से देखा है। पेंड्रावर स्कूल से स्कूलिंग करके ग्रेजुएशन सीवी रमन विश्वविद्यालय कोटा से सन् 2020 में बीए स्नातक की डिग्री ली। उनका विवाह प्राण प्रसाद लहरे से हुआ जो शिक्षा विभाग में शिक्षक एलबी है। कविता लहरे ग्राम कोसमकुंडा तहसील सरसींवा जिला सारंगढ़– बिलाईगढ़ की रहने वाली हैं। उनका मोबाइल नंबर 7024449555 हैं।
कविता लहरे ने 2015 में पहली बार जिला पंचायत चुनाव लड़ा, पर उन्हे हार का सामना करना पड़ा। जिला पंचायत सदस्य के पहले चुनाव में हारने के बाद वे दूसरी बार 2020 में जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीती। वे जिला पंचायत की सभापति हैं। इसके साथ ही राजीव गांधी पंचायती राज जिला कार्यकारिणी सदस्य है। साथ ही सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम की प्रदेश अध्यक्ष है।
बिलाईगढ़ विधानसभा में कुल 213929 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस की कविता को 81647 वोट मिले। वहीं भाजपा के दिनेश लाल को 63708 वोट मिले। वोट का अंतर 17939 रहा। तीसरा स्थान बहुजन समाज पार्टी के श्याम टंडन का रहा। उन्हें 61920 वोट मिले नोटा को 2324 वोट मिले। यहां कुल 9 उम्मीदवार थे।
कांग्रेस ने यहां अपने सिटिंग विधायक का टिकट काटकर कविता प्राण लहरे को टिकट दिया था जिसके चलते लोकल स्तर पर एंटी इनकंबेंसी नहीं हुई। जिला पंचायत सदस्य रहते क्षेत्र में सक्रिय रही। गिरौदपुरी धाम की की प्रदेश उपाध्यक्ष व सतनामी समाज की प्रदेश अध्यक्ष हैं। जिसके चलते सतनामी समाज के वोट मिलें। बहुजन समाज पार्टी को 60 हजार से अधिक वोट मिले। जिससे भाजपा के वोटों को नुकसान हुआ।