Begin typing your search above and press return to search.

Tanya Mittal Biography Hindi: Bigg Boss 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल, महाकुंभ से पहचान, बिजनेस क्वीन और विवादित बयान तक की कहानी!

Tanya Mittal Biography Hindi: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर बार की तरह इस बार भी जबरदस्त चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा जिस कंटेस्टेंट का नाम लिया जा रहा है, वो है तान्या मित्तल।

Tanya Mittal Biography Hindi: Bigg Boss 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल, महाकुंभ से पहचान, बिजनेस क्वीन और विवादित बयान तक की कहानी!
X
By Ragib Asim

Tanya Mittal Biography Hindi: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर बार की तरह इस बार भी जबरदस्त चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा जिस कंटेस्टेंट का नाम लिया जा रहा है, वो है तान्या मित्तल। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये तान्या मित्तल कौन हैं, जिनके आने से ही शो का बज़ इतना हाई है। चलिए जानते हैं उनकी पूरी कहानी, जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं।

तान्या मित्तल का जन्म

तान्या मित्तल का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ। वह बचपन से ही पढ़ाई में तेज थीं लेकिन बहुत ज्यादा खुली स्वभाव की नहीं थीं। अपनी स्टूडेंट लाइफ में वह काफी चुपचाप रहती थीं। धीरे-धीरे उन्होंने सोशल मीडिया की ताकत को पहचाना और वहां से अपने करियर की नई शुरुआत की। आज तान्या के इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके रील्स और वीडियो अक्सर वायरल होते हैं। उनकी पर्सनालिटी, स्टाइल और बिजनेस सेंस ने उन्हें यूथ आइकन बना दिया है।

बिजनेस की दुनिया में सफलता

तान्या मित्तल सिर्फ सोशल मीडिया स्टार नहीं, बल्कि सफल बिजनेसवुमन भी हैं। उन्होंने ‘Hand Made Love’ नाम से अपना ब्रांड शुरू किया, जिसके तहत वो हैंडबैग, हैंडकफ्स और साड़ियों का बिजनेस करती हैं। इस बिजनेस की खासियत यह रही कि उनके परिवार को भी इसकी जानकारी तब मिली, जब एक पत्रकार उनका इंटरव्यू लेने घर पहुंचा। यानी तान्या ने अपने दम पर ये कामयाबी हासिल की। बिजनेस में मिली सफलता ने तान्या को कई बड़े प्लेटफॉर्म्स तक पहुंचाया। उन्होंने ‘मिस एशिया 2018’ का खिताब जीता और देश की सबसे कम उम्र की युवा मिलेनियर बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

अवॉर्ड्स और उपलब्धियां

तान्या मित्तल अब तक 400 से ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। यह आंकड़ा उनके कठिन परिश्रम और लगातार मेहनत को दर्शाता है। आज वह देश की उन चुनिंदा युवा महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही बड़ा मुकाम हासिल किया।

महाकुंभ से मिली पहचान

तान्या मित्तल ने यूपी टूरिज्म को भी प्रमोट किया है। वृंदावन से लेकर महाकुंभ तक, उनके सोशल मीडिया वीडियो खूब वायरल हुए। महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ में उन्होंने न सिर्फ लोगों की मदद की बल्कि अपने दर्दनाक अनुभव को भी शेयर किया। इसके बाद उन्हें पूरे देश में पहचान मिली।

तान्या मित्तल का नाम केवल उपलब्धियों से ही नहीं, बल्कि विवादों से भी जुड़ा रहा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले पर दिए उनके बयान ने सोशल मीडिया पर बड़ा तूफान खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था – “आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। भारत का सिर्फ एक धर्म है और वो है भारतीयता। हमें संवेदनशील होकर सोचना चाहिए।” उनके इस बयान पर काफी बवाल हुआ, लेकिन उन्होंने अपने विचारों से यह साबित किया कि वह सिर्फ एक ग्लैमरस चेहरा नहीं बल्कि एक सोच रखने वाली शख्सियत भी हैं।

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल

अब तान्या मित्तल ‘बिग बॉस 19’ के मंच पर नज़र आने वाली हैं। सलमान खान के इस शो में वह अपनी पर्सनालिटी और स्ट्रॉन्ग ओपिनियन के जरिए दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर पहले ही उनके आने की खबर से फैंस में उत्साह है। लोग जानना चाहते हैं कि क्या तान्या घर के अंदर अपनी राय पर कायम रह पाएंगी या विवाद उन्हें शो में मुश्किलें देंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story