Begin typing your search above and press return to search.

भोला सिंह की जीवनी : Bhola Singh Biography Hindi

Bhola Singh Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Chunav Chetr, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: Dr. Bhola Singh एक भारतीय राजनेता हैं जो शिकारपुर, बुलंदशहर जिले से हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

भोला सिंह की जीवनी : Bhola Singh Biography Hindi
X
By Ragib Asim

Bhola Singh Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Chunav Chetr, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: Dr. Bhola Singh एक भारतीय राजनेता हैं जो शिकारपुर, बुलंदशहर जिले से हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। उनका जन्म 10 सितंबर 1977 को हुआ था। उनके पिता का नाम श्री किशन लाल सिंह और माता का नाम स्मृति देवी है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गाँव बोहिच में हुआ था।

डॉ. महेश शर्मा का जीवन परिचय:

Bhola Singh ने अपनी स्नातक की शिक्षा चौधरी चरण सिंह (सीसीएस) विश्वविद्यालय, मेरठ से पूरी की थी। उन्होंने 6 मई 2002 को अनुराधा सिंह से विवाह किया था। उनकी उपस्थिति में 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में बुलंदशहर (लोकसभा संसदीय क्षेत्र) से प्रत्याशित हुआ और चुनाव जीता। वे यास्किन इंफोटेक और यास्किन एंटरप्राइजेज के निदेशक हैं।

राजनीतिक सफर:

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भोला सिंह ने 6.81 लाख वोट हासिल करते हुए 2.90 लाख के बड़े अंतर से बसपा के योगेश वर्मा को हराया था। कुल 11.25 लाख वोटों में से 6.81 लाख वोट भोला सिंह ने हासिल किए थे। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में भोला सिंह ने 6.04 लाख वोट हासिल करते हुए बसपा के प्रदीप कुमार जाटव को 4.21 लाख वोटों से हराया था। इस बार गठबंधन में कांग्रेस के खाते में सीट जाने और बसपा की ओर से बिना गठबंधन चुनाव लड़ने से स्थिति फिर एकतरफा हो सकती है। रालोद के एनडीए में शामिल होने का फायदा भी भोला सिंह को मिलेगा।

1999 में मेरठ से किया था स्नातक

पिछले लोकसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक सांसद भोला सिंह ने वर्ष 1999 में मेरठ विवि से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। भोला सिंह ने अपनी कुल संपत्ति की कीमत 1.3 करोड़ रुपये दर्शाई थी। जबकि आय के तौर पर उन्होंने 19.11 लाख रुपये प्रति वर्ष वेतन और बैंक ब्याज से दर्शाए थे।

रालोद से की थी राजनीति की शुरूआत

भोला सिंह ने राजनीति की शुरूआत शिकारपुर से की थी। वह 2007 में रालोद के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़े थे और बहुत कम अंतर से हार हुई थी। 2009 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी। उसी दौरान कल्याण सिंह का भाजपा नेतृत्व से विवाद हुआ और उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। भोला सिंह कल्याण सिंह के साथ जनक्रांति पार्टी में चले गए थे। उसके बाद कल्याण सिंह के साथ फिर से भाजपा में शामिल हुए थे। 2014 में भाजपा के टिकट से वह पहली बार सांसद बने।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story