Asha Bhosle Biography: पति का टॉर्चर सहा, बेटी ने किया सुसाइड... 16 की उम्र में बगावत, बेहद दर्दनाक रही है आशा ताई की लाइफ!

( Photo - AI Generated )
Asha Bhosle Biography: भारतीय संगीत जगत में करीब आठ दशकों तक अपनी जादुई आवाज से राज करने वालीं लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले आज हमारे बीच नहीं हैं। 92 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया है लेकिन उनके गाए हुए सदाबहार गाने आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। अपने लंबे करियर में 12 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वालीं आशा ताई की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार रही, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही उतार चढ़ाव और दर्द से भरी रही। आइए जानते हैं उनकी लाइफ स्टोरी और संघर्षों के बारे में।
बचपन में ही उठा पिता का साया
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। वह मशहूर गायक और रंगमंच कलाकार दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थीं। जब आशा सिर्फ 9 साल की थीं तभी उनके पिता का निधन हो गया था। इस कम उम्र में ही परिवार की फाइनेंसियल जिम्मेदारी उनके और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर के कंधों पर आ गई। परिवार को सपोर्ट करने के लिए दोनों बहनों ने फिल्मों में गाना और एक्टिंग करना शुरू कर दिया था।
16 की उम्र में की पहली शादी, ससुराल में झेला टॉर्चर
महज 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने अपने परिवार और बहन लता मंगेशकर के खिलाफ जाकर 31 साल के गणपतराव भोसले से भागकर शादी कर ली। गणपतराव उस समय उनके पर्सनल सेक्रेटरी थे। हालांकि यह फैसला उनके लिए बेहद तकलीफदेह साबित हुआ।
ससुराल में उनके साथ काफी बुरा बर्ताव होता था। उन्हें घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा। आखिरकार 11 साल बाद उन्होंने यह रिश्ता खत्म करने का फैसला किया। वह प्रेगनेंसी की हालत में ही अपने बच्चों को लेकर ससुराल से निकल आईं और वापस अपने मायके लौट गईं। एक वक्त ऐसा भी आया जब वह डिप्रेशन के कारण अपनी जिंदगी खत्म करना चाहती थीं लेकिन परिवार के सपोर्ट ने उन्हें बचा लिया।
बच्चों की मौत ने दिया गहरा सदमा
पहली शादी से आशा भोसले के तीन बच्चे हुए जिनके नाम हेमंत, वर्षा और आनंद भोसले हैं। लेकिन किस्मत ने यहां भी उन्हें दुख दिया। उनके सबसे बड़े बेटे हेमंत (म्यूजिक कंपोजर) का साल 2015 में 66 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया।
इससे पहले 2012 में उनकी बेटी वर्षा भोसले ने 56 साल की उम्र में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। वर्षा एक पत्रकार थीं और अपने तलाक के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। इन दो बड़े हादसों ने आशा ताई को अंदर तक तोड़ दिया था। उनके छोटे बेटे आनंद भोसले ही उनका काम और बिजनेस संभालते हैं।
47 की उम्र में पंचम दा से हुई दूसरी शादी
लंबे समय तक अकेले बच्चों को पालने के बाद 47 साल की उम्र में आशा भोसले की जिंदगी में दोबारा प्यार की एंट्री हुई। उन्होंने मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन (पंचम दा) से दूसरी शादी की। पंचम दा उनसे उम्र में 6 साल छोटे थे। शुरुआत में पंचम दा की मां इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं लेकिन बाद में पारिवारिक परिस्थितियों के चलते दोनों ने शादी कर ली। यह खूबसूरत साथ भी सिर्फ 14 साल ही टिक पाया क्योंकि 4 जनवरी 1994 में 54 साल की उम्र मरण आरडी बर्मन का अचानक निधन हो गया था।
12 हजार गानों से सजा शानदार करियर
पर्सनल लाइफ के सारे दर्दों को भुलाकर आशा भोसले ने अपना पूरा फोकस म्यूजिक करियर पर रखा। उन्होंने गजल, भजन, पॉप, कैबरे और क्लासिकल हर शैली में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम', 'चुरा लिया है तुमने' और 'इन आंखों की मस्ती के' जैसे उनके सुपरहिट ट्रैक्स म्यूजिक इंडस्ट्री के मास्टरपीस माने जाते हैं। उन्होंने ओ.पी. नैयर, आर.डी. बर्मन और ए.आर. रहमान जैसे हर बड़े म्यूजिक कंपोजर के साथ काम किया।
दुनिया में सबसे ज्यादा रिकॉर्डेड आर्टिस्ट का मिला सम्मान
आशा भोसले का नाम दुनिया में सबसे ज्यादा स्टूडियो रिकॉर्डिंग करने वाली सिंगर के तौर पर दो बार 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज हो चुका है। वह पहली भारतीय सिंगर थीं, जिन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। भारतीय सिनेमा और संगीत में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत सरकार उन्हें 'दादा साहेब फाल्के' (2000) और 'पद्म विभूषण' (2008) जैसे सर्वोच्च सम्मानों से भी नवाज चुकी है।

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]
Tags
-
Home
-
Menu
