Begin typing your search above and press return to search.

अनीता सोम प्रकाश का जीवन परिचय (जीवनी) : Anita Som Prakash Biography in Hindi

Anita Som Prakash Biography in Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Election, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Net Worth, Daughter, Children, Politics, Party, Quotes: सोम प्रकाश की राजनीतिक विरासत को अनीता सोम प्रकाश ने संभाला है।

अनीता सोम प्रकाश का जीवन परिचय (जीवनी) : Anita Som Prakash Biography in Hindi
X
By Ragib Asim

Anita Som Prakash Biography in Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Election, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Net Worth, Daughter, Children, Politics, Party, Quotes: सोम प्रकाश की राजनीतिक विरासत को अनीता सोम प्रकाश ने संभाला है। बीजेपी ने उन्हें होशियारपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। भले ही वह पहली बार चुनाव लड़ने जा रही हैं, लेकिन राजनीति की वह पुरानी खिलाड़ी हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक उनके पति सांसद और मंत्री रहते क्षेत्र में कम सक्रिय रहते थे, लेकिन अनीता प्रकाश की सक्रियता उसकी कमी की भरपायी कर देती थी। वह अपने एनजीओ के जरिए क्षेत्र में 'जनता की रसोई' का संचालन करती हैं, जिसमें वह रोजाना करीब 1000 लोगों को महज 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराती हैं। उन्हें अपने क्षेत्र में गरीबों को मुफ्त में दवा, महिलाओं को मुफ्त में सेनेटरी भी वितरित करती हैं। उनका दावा है कि बीते दो वर्षों में वह 5 लाख से अधिक सेनेटरी पैड बांट चुकी हैं।

उनके पति सोम प्रकाश आईएएस की नौकरी से सेवानिवृति के बाद बीजेपी के झंडे तले राजनीति में आए थे। वह फगवाड़ा विधानसभा सीट से साल 2012 और 2017 में लगातार दो बार बीजेपी के ही टिकट पर विधायक चुने गए थे। 2019 में भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाया और जब वह सांसद चुन लिए गए तो उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया गया था। उसके बाद उनकी पत्नी अनीता सोम प्रकाश ने विधानसभा की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई।

हालांकि पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया। अब 2024 के लोकसभा चुनावों में जब उनके पति ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई तो बीजेपी ने उनके स्थान पर अनीता प्रकाश को होशियारपुर से मैदान में उतारा है। अनीता सोम प्रकाश की बड़ी ताकत उनकी महिला ब्रिगेड है, जो सेनेटरी पैड बांट कर महिलाओं में ना केवल काफी लोकप्रिय हैं, बल्कि उनके साथ चलने वाली महिलाओं की एक बड़ी सी फौज भी है। इसका लाभ उन्हें लोकसभा चुनाव में मिलने की पूरी संभावना है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story