Begin typing your search above and press return to search.

Amit Shah Oath Ceremony: मोदी सरकार में फिर शामिल हुए अमित शाह, दूसरी बार ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

Amit Shah Oath Ceremony: लोकसभा चुनाव 2024 में NDA की शानदार जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके कैबिनेट में वरिष्ठ BJP नेता अमित शाह को एक बार फिर महत्वपूर्ण स्थान मिला है।

Amit Shah Oath Ceremony: मोदी सरकार में फिर शामिल हुए अमित शाह, दूसरी बार ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
X
By Ragib Asim

Amit Shah Oath Ceremony: लोकसभा चुनाव 2024 में NDA की शानदार जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके कैबिनेट में वरिष्ठ BJP नेता अमित शाह को एक बार फिर महत्वपूर्ण स्थान मिला है। चुनावी रणनीतियों के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह, पिछली सरकार में गृह मंत्री के रूप में अपनी शानदार भूमिका निभा चुके हैं। अमित शाह, नरेंद्र मोदी के करीबी और विश्‍वासपात्र रहे हैं। इस बार भी PM मोदी की कैबिनेट में वे अग्रणी पंक्ति में मौजूद हैं। नई सरकार के एजेंडे को आगे बढ़ाने में उनकी मजबूत भूमिका रहेगी।

पढ़ें: भारतीय राजनीति के चाणक्य अमित शाह का जीवन परिचय (जीवनी) : Amit Shah Biography Hindi

शानदार राजनीतिक करियर

22 अक्टूबर, 1964 को गुजरात के मनसा में जन्मे अमित अनिल चंद्र शाह 16 वर्ष की आयु से ही BJP से जुड़े हैं। बायोकेमिस्‍ट्री की पढ़ाई के दौरान वे पार्टी के छात्र विंग ABVP से जुड़े थे। 2014 में जब उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया, तब से उनका राष्‍ट्रीय फलक पर उभार शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश में पन्‍ना प्रमुख की रणनीति और 2019 में BJP की ऐतिहासिक जीत उनके नेतृत्‍व की मिसाल हैं।

गृह मंत्री के रूप में अहम फैसले

गृह मंत्री के रूप में अमित शाह ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। इनमें सबसे महत्वपूर्ण जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करना था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित किया गया। उन्होंने CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) पारित कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसका उद्देश्‍य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए पीड़ित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना था।

आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम

अमित शाह ने गृह मंत्रालय के तहत आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए कड़े कदम उठाए। उनकी नीतियों और फैसलों का दूरगामी प्रभाव देखा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री के तौर पर उन्होंने अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया।

गांधीनगर से ऐतिहासिक जीत

अमित शाह का गांधीनगर से गहरा नाता है। इस संसदीय सीट से वे विधायक रहे हैं। 2019 में अमित शाह ने यहां से 5.57 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी और इस बार 2024 में उन्होंने 7.44 लाख वोटों के अंतर से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे NDA के पक्ष में गए हैं और नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने फिर से अपनी अहमियत साबित की है। उनकी रणनीतियों और नेतृत्व ने BJP को एक बार फिर सत्ता में मजबूत किया है।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story