Begin typing your search above and press return to search.

बिलासपुर लॉकडाउन : राजधानी रायपुर के साथ-साथ बिलासपुर शहर में होगा लॉकडाउन…. कुछ देर में जारी होगा अधिकारिक दिशा-निर्देश…. जानिये कब से कब तक रहेगा लॉक, कितनी रहेगी सख्ती

बिलासपुर लॉकडाउन : राजधानी रायपुर के साथ-साथ बिलासपुर शहर में होगा लॉकडाउन…. कुछ देर में जारी होगा अधिकारिक दिशा-निर्देश…. जानिये कब से कब तक रहेगा लॉक, कितनी रहेगी सख्ती
X
By NPG News

रायपुर 19 सितंबर 2020। राजधानी रायपुर के बाद अब बिलासपुर भी लॉकडाउन होने जा रहा है। बिलासपुर जिला प्रशासन की तरफ से अब से कुछ देर बाद लॉकडाउन का दिशा निर्देश जारी कर दिया जायेगा। बिलासपुर के एक शीर्ष अधिकारी ने NPG से लॉकडाउन की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक 21 सितंबर की रात से बिलासपुर शहर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर लॉकडाउन कर दिया जायेगा। ये लॉकडाउन एक हफ्ते का होगा, जिसका कड़ाई से पालन कराया जायेगा। 21 सितंबर की रात से 28 सितंबर तक प्रदेश

जानकारी के मुताबिक रायपुर की तर्ज पर बिलासपुर में भी क़डाई से लॉकडाउन का पालन कराया जायेगा। सब्जी बाजार, किराना दुकान, व्यवसायिक प्रतिष्ठा, दफ्तर, शैक्षणिक संस्थान और टैक्सी, आटो व बस को पूरी तरह से बंद रखा जायेगा। सिर्फ इमरजेंसी सेवा, दूध सप्लाई, पेट्रोल पंप व दवा की दुकानें ही खुलेगी, वहीं दूध व पेपर वितरण के लिए कुछ देर की इजाजत दी जायेगी।

आज शाम बिलासपुर जिला प्रशासन की तरफ से लॉकडाउन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया जायेगा, कि किन गतिविधियों को न्यायधानी में छूट मिलेगी और किन पर रोक लगेगी।

Next Story