Begin typing your search above and press return to search.

ब्वॉयफ्रेंड शादी से मुकरा तो प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Gopalganj Tower Girl Viral Video: ब्वॉयफ्रेंड द्वारा शादी से इनकार करने पर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इससे वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस-प्रशासन भी मौके पर पहुंचा।

ब्वॉयफ्रेंड शादी से मुकरा तो प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
X
By Ranjan Kumar

Bihar Girl Viral Video: बिहार के गोपालगंज में प्रेमी के नहीं मिलने से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। यह घटना महम्मदपुर बाजार की है। टावर पर चढ़ने के बाद उसने सुसाइड की कोशिश भी की। घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। युवती ने टावर के ऊपर से कहा कि उसका प्रेमी मिलने नहीं आया तो वह कूदकर जान दे देगी। उसे टावर पर देखकर नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

महम्मदपुर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से स्थिति को नियंत्रण में लिया। युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। पूरा मामला शुक्रवार दोपहर का है। युवती को थाने ले जाकर पूछताछ की गई।

फेसबुक पर शुरू हुई थी बातचीत

दरअसल, सिधवलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौनी गांव निवासी राजू कुमार और महम्मदपुर थाना क्षेत्र की इस युवती के बीच 2 साल पहले फेसबुक के जरिये बातचीज शुरू हुई थी। दोनों फिर मोबाइल पर बातचीत करने लगे। कुछ समय बाद वे छुप-छुपकर मिलने लगे। उनका प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। कुछ समय से राजू युवती से दूरी बनाने लगा था। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं, युवती उससे शादी करना चाहती थी। शुक्रवार दोपहर युवती ने प्रेमी को महम्मदपुर मोड़ पर मिलने के लिए बुलाया था। प्रेमी ने आने की बात कही, लेकिन जब युवती वहां पहुंची तो वह नहीं आया। युवती ने उसे कॉल किया तो प्रेमी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। प्रेमी के इस व्यवहार से आहत होकर युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

लाउडस्पीकर से युवती को समझाया

लोगों ने इसकी सूचना महम्मदपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने लाउडस्पीकर के जरिये युवती को समझाने की कोशिश की। थानाध्यक्ष ने युवती को भरोसा दिलाया कि उसके प्रेमी को खोजा जाएगा। मामले का कानूनी या सामाजिक समाधान निकाला जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद युवती शांत हुई। वह टावर से नीचे उतरी। युवती के नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके परिजनों को सूचना दी गई।

Next Story