Begin typing your search above and press return to search.

Vande Bharat Sleeper Train launch : तेजस की रफ्तार, राजधानी का आराम, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर का रूट फाइनल, जानें कब से दौड़ेगी

Vande Bharat Sleeper Train launch : भारतीय रेल दिसंबर के अंत तक बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आ रहा है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रूट फाइनल हो गया है

Vande Bharat Sleeper Train launch : तेजस की रफ्तार, राजधानी का आराम, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर का रूट फाइनल, जानें कब से दौड़ेगी
X

Vande Bharat Sleeper Train launch : तेजस की रफ्तार, राजधानी का आराम, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर का रूट फाइनल, जानें कब से दौड़ेगी

By Uma Verma

Vande Bharat Sleeper Train launch : पटना/नई दिल्ली : भारतीय रेल दिसंबर के अंत तक बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आ रहा है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रूट फाइनल हो गया है, जो पटना और नई दिल्ली के बीच पटरियों पर दौड़ना शुरू करेगी। यह हाई-स्पीड ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा के अनुभव को पूरी तरह से बदल देगी, क्योंकि इसमें तेजस की गति, राजधानी का आराम और वंदे भारत की अत्याधुनिक तकनीक का समन्वय किया गया है।

Vande Bharat Sleeper Train launch : रेलवे सूत्रों के अनुसार, बेंगलुरु की बीईएमएल फैक्ट्री में इस विशेष स्लीपर ट्रेन के रैक अंतिम चरण में हैं। पहला रैक 12 दिसंबर को पूरी तरह तैयार होकर उत्तर रेलवे को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद, ट्रेन का पहला ट्रायल रन पटना-दिल्ली रूट पर किया जाएगा। दानापुर मंडल के अधिकारियों को उम्मीद है कि सफल ट्रायल रिपोर्ट के बाद, महीने के अंत तक इसकी नियमित यात्री सेवाएँ शुरू कर दी जाएंगी।

शानदार सुविधाएँ और सुरक्षित

यह स्लीपर ट्रेन कुल 16 कोचों के साथ चलेगी, जिसमें यात्रियों के लिए 827 बर्थ की व्यवस्था होगी। ट्रेन को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है: थर्ड एसी सेकंड एसी और फर्स्ट एसी ज़रूरत के हिसाब से कोचों की संख्या 24 तक बढ़ाई जा सकती है।

ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसकी आधुनिक सुविधाएँ और सुरक्षा है इसमें ऑटोमेटिक दरवाजे और बायो-टॉयलेट की सुविधा है। हर बर्थ पर यात्रियों के लिए व्यक्तिगत रीडिंग लाइट दी गई है। सुरक्षा के लिए, इसमें क्रैश-प्रूफ बॉडी और स्वदेशी कवच' सिस्टम लगाया गया है। यह ट्रेन 160 से 180 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़कर दिल्ली-पटना के बीच की दूरी को लगभग 11 से 11.5 घंटे में पूरा करेगी।

ऑपरेशनल डिटेल्स

यह हाई-स्पीड ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह राजेंद्र नगर टर्मिनल से शाम को रवाना होगी और सुबह दिल्ली पहुँचेगी, और वापसी भी इसी पैटर्न पर होगी। रेलवे की दीर्घकालिक योजना है कि पटना-दिल्ली रूट के सफल संचालन के बाद, इसे मुंबई-पटना और बैंगलोर-पटना जैसे अन्य लंबे रूटों पर भी विस्तारित किया जाएगा। IRCTC जल्द ही इस नई प्रीमियम ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story