Van Mahotsav 2024: CM नीतीश ने पौधरोपण कर की 'वन महोत्सव 2024' की शुरुआत, लोगों से की ये अपील

Van Mahotsav 2024: बिहार: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास, 01 अणे मार्ग में मालदाह आम के पौधा का रोपण कर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय वन महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय समारोह ‘वन महोत्सव-2024’ का शुभारंभ किया। पर्यावरण संरक्षण एवं समृद्धि तथा जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील है कि अपने… pic.twitter.com/lCkXExe7xx
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 8, 2024
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण एवं समृद्धि तथा जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है।
सभी लोग अपने परिसर एवं आसपास पौधारोपण कर इस अभियान में अपना योगदान दें। राज्य में हरित आवरण क्षेत्र बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 से पौधारोपण शुरु किया गया। उसके बाद वर्ष 2019 में जल जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत कर इसको और आगे बढ़ाया गया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इस अभियान के तहत व्यक्ति विशेष को 05 पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ० प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ० प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री ब्रजेश मेहरोत्रा, विकास आयुक्त श्री चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयसी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
Tags
-
Home
-
Menu
