चाचा बना हैवान...3 साल की बच्ची से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, पटना शर्मसार
Patna Crime News : राजधानी पटना में तीन साल की बच्ची से गैंगरेप हुआ है। इसका आरोप चाचा और उसके दो दोस्तों के ऊपर लगा है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है।

Patna Child Gangrape News: राजधानी पटना में 22 वर्षीय शख्स पर तीन वर्षीय भतीजी का गैंगरेप करने का आरोप लगा है। इसमें उसके दो दोस्त भी शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।
बच्ची की मां के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात की है। बच्ची का चाचा नशे का आदी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची घर में सो रही थी, तभी उसके चाचा ने उसे घर से 500 मीटर दूर खेत में ले गया। वहां उसने दो दोस्तों के साथ मिलकर बच्ची के साथ गैंगरेप किया। घटना परसा बाजार थाना क्षेत्र की है।
खून से लथपथ छोड़कर भागे तीनों आरोपी
बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों को लगा कि कोई बच्चा चोर है। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो तीनों युवक बच्ची को छोड़कर फरार हो गए। इस बीच बच्ची के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। खून से लथपत हालत में देखने के बाद उन्होंने परसा बाजार थाने को सूचना दी।
अस्पताल में बच्ची को कराया भर्ती
परसा बाजार थाने की पुलिस ने आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों और पुलिस टीम ने बच्ची को पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी चाचा और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
पीड़िता का कराया जाएगा मेडिकल
परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि शुक्रवार रात 11:30 बजे वारदात हुई। बच्ची की मां की सूचना पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई की। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। कोर्ट में जल्द बच्ची और मां का बयान दर्ज कराकर स्पीडी ट्रायल शुरू किया जाएगा, जिससे आरोपियों को जल्द कड़ी सजा दिलाया जा सके। पुलिस ने इसके लिए साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।
