Begin typing your search above and press return to search.

SDPO गौतम कुमार की नौकरानी भी करोड़पति, 35 लाख की कार से आती थी काम करने, पत्नी और प्रमिका के पास भी अकूत संपत्ति, जानिए किशनगंज के इस अफसर की रिश्वतखोरी की पूरी कहानी

Bihar Officer Bribery News: किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार की 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उनकी नौकरानी पारो की लग्जरी लाइफ और करोड़ों की संपत्ति का पता चला है। इसके बाद अफसर के खिलाफ जांच और तेज हो गई है।

SDPO गौतम कुमार की नौकरानी भी करोड़पति, 35 लाख की कार से आती थी काम करने, पत्नी और प्रमिका के पास भी अकूत संपत्ति, जानिए किशनगंज के इस अफसर की रिश्वतखोरी की पूरी कहानी
X
By Ranjan Kumar

Kishanganj SDPO Gautam Kumar News: बिहार के किशनगंज जिले में तैनात एसडीपीओ (SDPO) गौतम कुमार के पास 80 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति के बारे में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को पता चला है। SDPO गौतम कुमार की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं, नौकरानी भी करोड़पति हैं। वह 35 लाख रुपए की कार से घर का काम करने आती थी। शनिवार को EOU की टीम ने SDPO गौतम कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें गौतम कुमार के सरकारी आवास, डीटीओ ऑफिस, गौतम की नौकरानी के किराए के मकान समेत रिश्तेदारों के घर शामिल हैं।

EOU की टीम ने जिला परिवहन कार्यालय पहुंचकर गौतम कुमार वं उनके परिवार वाले के नाम पर दर्ज वाहनों की जानकारी जुटाई। टीम पता लगा रही कि इन वाहनों की खरीद में इस्तेमाल की गई राशि का सोर्स क्या था? क्या यह उनकी घोषित आय के अनुरूप है या नहीं।

नौकरानी पारो ने 1 करोड़ का बनवाया है बंगला

पारो, किशनगंज के धरमगंज के किला बागान की रहने वाली है। वह लग्जरी लाइफ जीती है। 35 लाख रुपए की थार से वह घर का काम करने आती है। पारो ने पश्चिम बंगाल में उत्तर दिनाजपुर जिले के मलद्वार में एक करोड़ का एक बंगला बनवाया है। निलंबित गौतम कुमार ने उसे एक बुलेट भी गिफ्ट में दी थी। इसके अलावा गर्लफ्रेंड के नाम पर करोड़ों की जमीन खरीदी है।

सोशल मीडियो पर एक्टिव रहती है पारो

पारो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। उसने बुलेट साथ फोटो शेयर की है। एक वीडियो में पारो के हाथ में डेढ़ लाख रुपए दिखाई दे रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वो निलंबित SDPO और उनके साथियों के साथ नजर आ रही है। डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि उसे निलंबित करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।

परिवार के साथ पारो फरार

इन खुलासों के बाद पारो पूरे परिवार के साथ घर से फरार हो गई है। पड़ोसियों का कहना है कि पारो के पति ने उसे 5 साल पहले तलाक दे दिया था। वो बहुत अच्छा लड़का था। इसकी हरकतें अच्छी नहीं थीं। इस वजह से उसने तालाक दिया था। वहीं, ये हमेशा सरकारी गाड़ी से ही यहां उतरती थी। अगल-बगल वालों से कोई बात नहीं करती थी। सूत्रों के अनुसार, आगे की जांच में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

गौतम कुमार ने कैसे बनाई 80 करोड़ की प्रॉपर्टी?

गौतम कुमार पर आरोप है कि उन्होंने 32 साल की नौकरी के दौरान 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति बनाई। महंगे रिसॉर्ट में खाना वं फैमिली ट्रिप उनके लग्जरियस लाइफ स्टाइल का हिस्सा रहा है। पूर्णिया में वह जिस बंगले में रहते हैं, उसकी कीमत 2.5 करोड़ है। फर्निशिंग पर 1 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए हैं। उनकी पत्नी सरकारी टीचर हैं। वह भी 35 लाख रुपए की थार से चलती हैं।

अब तक की छापेमारी में क्या-क्या पता चला?

31 मार्च को EOU ने गौतम कुमार के 8 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इनमें पूर्णिया के 3, किशनगंज के 2, जबकि पटना, अररिया और सिलीगुड़ी के एक-एक ठिकाने शामिल हैं। छापे के दौरान जमीन के 36 दस्तावेज, LIC और नोएडा-गुड़गांव में किए निवेश से जुड़े डाक्यूमेंट्स बरामद हुए। 60 लाख के गहने, महंगी घड़ियां, क्रेटा और थार जैसी लग्जरी गाड़ियां भी मिली हैं। बता दें, गौतम कुमार मूल रूप से सहरसा के रहने वाले हैं। वे छुट्टियों में परिवार के साथ पुश्तैनी घर पर आते-जाते रहते हैं। पूर्णिया में उनकी ससुराल है। वे 1994 बैच के एसआई हैं। गौतम कुमार को तत्काल पद से हटाया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का आदेश दिया गया है।

3 साल के प्यार के बाद की शादी

गौतम की निजी जिंदगी भी चर्चित है। 1995 में नौकरी लगने के एक साल बाद उन्होंने गर्लफ्रेंड रूबी कश्यप से इंटरकास्ट मैरिज की। पूर्णिया की रूबी और गौतम के बीच 3 साल से अफेयर चल रहा था। पूर्णिया के कोरठबाड़ी में गौतम की ससुराल है। शादी बाद उनके तीन बेटों का जन्म हुआ। कुछ साल बाद उनकी पत्नी रूबी कश्यप की सरकारी नौकरी लग गई। वे रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित एक सरकारी स्कूल में टीचर बन गईं। परिवार बढ़ने और पत्नी की नौकरी को देखते हुए गौतम ने पूर्णिया की हाउसिंग कॉलोनी में आलीशान बंगला बनवाया।

Next Story