अररिया कांड प्रोपेगैंडा फिल्म का असर... तेजस्वी यादव बोले-सरेआम गर्दन कट रही और सीएम चेयर के खेल में लगी है

अररिया कांड प्रोपेगैंडा फिल्म का असर... तेजस्वी यादव बोले-सरेआम गर्दन कट रही और सीएम चेयर के खेल में लगी है
X
Tejaswini Yadav News: बिहार के अररिया में बीच सड़क पर गला रेतकर पिकअप चालक की हत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सूबे की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Tejaswi Yadav On Araria Murder : बिहार के अररिया जिला अंतर्गत फारबिसगंज में सिर काटकर हत्या मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ने कहा कि यह हत्याकांड प्रोपेगेंडा फिल्म का असर है। बिहार की कानून व्यवस्था बदहाल है। महाचौपट राज की इससे बड़ी तस्वीर क्या हो सकती है?

बता दें, फारबिसगंज में मामूली विवाद में सत्तू बेचने वाले रवि चौहान ने पिकअप ड्राइवर नबी हसन का बीच सड़क पर गला रेत दिया। हत्या बाद रवि चौहान ने नबी का कटा सिर बीच सड़क पर रखा। मृतक के परिजनों ने भी रवि की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

बिहार के भयावह हालात

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह बिहार के भयावह हालात हैं। महाचौपट राज की इससे बड़ी तस्वीर क्या हो सकती है? सैकड़ों लोगों के बीच एक शख्स दूसरे इंसान का सिर काटकर घूमता रहा। पुलिस कानून संभालने के बजाय जान बचाती दिखी। राजद नेता ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी भाजपा और जदयू के नेता केवल सीएम चेयर के खेल में व्यस्त हैं।

पीएम चुनाव में आकर जंगलराज का बेसुरा राग अलापेंगे

तेजस्वी ने कांड के पीछे सामाजिक ध्रुवीकरण को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, सिर काटकर घूमने का दृश्य हाल में आई एक प्रोपेगेंडा फिल्म (धुरंधर 2) से प्रेरित लगता है। भाजपा सरकार प्रोपेगेंडा के लिए समाज में जो जहर भर रही है, यह उसका परिणाम है। उन्होंने तंज कसा कि प्रधानमंत्री मोदी पांच साल बाद फिर चुनाव में आकर जंगलराज का बेसुरा राग अलापेंगे, जबकि अभी बिहार महाचौपट राज की भेंट चढ़ चुका है।

बिहार में महाचौपट राज

राजद नेता ने कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सरेआम हत्याएं हो रहीं और कानून का डर नहीं है। बालू-दारू में मस्त-व्यस्त और पस्त एनडीए शासन के कारण जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही।

इलाके में तनाव

इस डबल मर्डर के बाद फारबिसगंज में तनाव का माहौल है। विभिन्न थानों की पुलिस टीम इलाके में पैदल मार्च कर रही है। दो समुदायों के बीच की अदावत को लेकर पुलिस-प्रशासन सशंकित है। सुबह से ही पुलिस वाले लोगों को समूह में इकट्ठा नहीं होने दे रहे। आमलोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Tags

Next Story