Begin typing your search above and press return to search.

लालू परिवार में तेजप्रताप यादव की वापसी! भतीजे इराज के साथ खेलते दिखे, वीडियो देखें

Lalu Yadav Family News : तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भतीजे इराज के साथ खेलते हुए वीडियो पोस्ट किया है। इसके बाद लालू परिवार में रिश्तों के सामान्य होने की अटकलें तेज हैं।

लालू परिवार में तेजप्रताप यादव की वापसी! भतीजे इराज के साथ खेलते दिखे, वीडियो देखें
X
By Ranjan Kumar

Tej Pratap Yadav News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बेटे इराज के साथ खेलते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद तेजप्रताप यादव के लालू परिवार में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। कई लोग इसे लालू परिवार में रिश्तों के सामान्य होने का संकेत मान रहे। पोस्ट पर यूजरों की ओर से जमकर प्रतिक्रियाएं आ रहीं।

भावुक कैप्शन लिखा

तेजप्रताप यादव ने वीडियो शेयर कर पोस्ट में लिखा-बेटा पापा का गर्व होता है और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत। इस भावुक कैप्शन ने लोगों का ध्यान खासकर अपनी ओर खींचा है। वीडियो में दोनों जमीन पर बैठकर खिलौनों के साथ खेलते दिख रहे हैं। पोस्ट 27 मार्च को शेयर किया गया है। यह खास दिन माना जा रहा। इसी दिन तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी का जन्मदिन भी था।

बैकग्राउंड गानों से इमोशनल टच

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म एनिमल का गाना पापा मेरी जान बज रहा है। साथ ही सूर्यवंशम का कोरे-कोरे सपने मेरे भी सुनाई देता है। इन गानों ने पोस्ट को और भावुक बनाया है। इससे यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। सोशल मीडिया यूजर इसे पारिवारिक जुड़ाव का संकेत मानकर देख रहे।

बच्चों से खास लगाव

तेजप्रताप यादव का अपने भतीजे इराज और भतीजी कात्यायनी संग खास लगाव रहा है। वह पहले भी कई बार कात्यायनी के साथ फोटो और वीडियो साझा कर चुके हैं। कभी खेलते हुए, कभी पारिवारिक मौकों पर उनकी मौजूदगी दिखी है। इस बार इराज के साथ वीडियो ने नया संदेश देने का काम किया है।

अनुष्का के साथ वीडियो वायरल होने पर हुई थी कार्रवाई

गौरतलब है कि अनुष्का यादव के साथ शादी का वीडियो वायरल होने के बाद लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को अपनी पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई और चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Next Story