Tej Pratap Yadav News: पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अस्पताल में है भर्ती, सांस लेने में तकलीफ

Tej Pratap Yadav News: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अस्पताल में भर्ती है. शुक्रवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर में तेज प्रताप यादव अपने आवास पर थे. तभी उनके सीने में दर्द होने लगा साथ ही सांस लेने तकलीफ होने लगी. तबियत बिगड़ने की जानकारी होते ही परिजनों ने तेज प्रताप यादव को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा हैं. उन्हें पटना के राजेंद्र नगर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तेज प्रताप को ऑक्सीजन लगाया गया है. किस वजह से उनकी तबियत बिगड़ी है ये जांच के बाद पता चल पायेगा. चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर रही है.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
Tags
-
Home
-
Menu
