Begin typing your search above and press return to search.

स्वास्थ्य विभाग के DGM के घर रेड: 96 लाख से अधिक अवैध संपत्ति का केस, SVU ने एक साथ कई ठिकानों पर दी दबिश

विशेष निगरानी इकाई (SVU) टीम ने बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) के प्रोजेक्ट (DGM) पंकज कुमार के घर छापेमारी की है।

Patna News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

पटना 12 मार्च 2026, बिहार की राजधानी पटना में विशेष निगरानी इकाई (SVU) टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) टीम ने गुरुवार सुबह बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) के प्रोजेक्ट (DGM) पंकज कुमार के कार्यालय और आवासीय परिसरों में छापेमारी की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है और इस कार्रवाई में 96 लाख से ज्यादा की काली कमाई का खुलासा हुआ है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, विशेष निगरानी इकाई (SVU) टीम को बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) के प्रोजेक्ट (DGM) पंकज कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद गुरुवार सुबह 8 बजे उनके पटना स्थित कार्यालय और आवासीय परिसरों में छापेमारी की गई।

कहां-कहां पड़ा छापा ?

बताया जा रहा है कि विशेष निगरानी इकाई (SVU) टीम ने जिस वक्त कदमकुंआ इलाके में स्थित कनिका मैहर अपार्टमेंट में छापेमारी की उस वक्त DGM पंकज कुमार अपने परिवार के साथ मौजूद थे। इसके साथ ही विशेष निगरानी इकाई (SVU) की 5 सदस्यीय टीम PMCH के BMSICL कार्यालय में भी दस्तावेज खंगाल रही है।

कितने की अवैध संपत्ति मिली ?

विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने DGM पंकज कुमार के खिलाफ कांड संख्या 10/2026 दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पंकज कुमार ने अपने 11 साल की सेवा अवधी के दौरान कई पदों पर रहते हुए अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है। लोक सेवक होने के बावजूद उन्होंने लगभग 96 लाख 46 हजार 666 रुपए की अवैध संपत्ति बनाई है, जिसमें कैश, गहने, जमीन से संबंधित दस्तावेज और आनार्मेंट्स शामिल है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story