Begin typing your search above and press return to search.

ETP टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, 1 की हालत नाजुक, बिहार रहने वाले थे सभी लोग

Gujarat Workers Death:

ETP टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, 1 की हालत नाजुक, बिहार रहने वाले थे सभी लोग
X
By Neha Yadav

Gujarat Workers Death: 7 मार्च 2026: गुजरात के सूरत में दर्दनाक हादसा हो गया. पांडेसरा GIDC इलाके में डाइंग मिल में ETP टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गयी. जबकि एक की हालत गंभीर है. सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे.

घटना सूरत के पांडेसरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री की है. फैक्ट्री में कपडे रंगाई का काम होता है. घटना 5 मार्च की शाम 4:30 बजे हुई. तीनो मजदूर एक एक करके केमिकल वाले पानी के टंकी की सफाई करने के लिए उतरे थे. लेकिन केमिकल वाले पानी और जहरीली गैस से तीनों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक़, तीनों मृतक मजदुर बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले थे. जिनकी पहचान पीयूष कुमार उर्फ अंकित रविंदर पासवान (16 साल), सोनू कुमार कमलेश पासवान (23 साल) और संदीप कुमार संतोषभाई पासवान (23 साल) के रूप में हुई है. जबकि महेंद्र पासवान की हालत गंभीर बताई जा रही है.

5 मार्च की शाम सोनू कुमार टंकी की सफाई के लिए उतरा था. लेकिन केमिकल और जरीली गैस की वजह से बेहोश हो गया. जब वो काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसे बचाने अन्य तीन लोग एक एक करके टंकी में उतरे लेकिन दम घुटने से वो भी बेहोश गए.

चौथा मजदुर किसी तरह बाहर और इसकी जानकारी दी. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन डॉक्टर ने तीन मृत घोषित कर दिया. जबकि एक की हालत गंभीर है. वह मौत और जिंदगी के बीच जूझ रहा है.

घटना के अगले दिन पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस केस दर्ज मामले की जांच में जुट गयी है. प्राथमिक जाँच में पता चला है. टंकी में उतरने के दौरान किसी सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया गया था. गुजरात पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. फ़िलहाल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story