Begin typing your search above and press return to search.

SSB कांस्टेबल बना हैवान, दोस्त की नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

Kishanganj News: किशनगंज में एसएसबी एक जवान ने अपने साथी जवान की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया है। आरोपी गिरफ्तार हो गया है।

SSB कांस्टेबल बना हैवान, दोस्त की नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार
X
By Ranjan Kumar

Kishanganj News: बिहार के किशनगंज में हेड कांस्टेबल ने अपने साथी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी SSB की 19वीं बटालियन में तैनात है। यह मामला शनिवार शाम को ठाकुरगंज थाने में आया। आरोपी और पीड़ित के पिता दोनों एक यूनिट में कार्यरत हैं।आरोपी हेड कांस्टेबल ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ दरिंदगी की।

बटालियन में हड़कंप

सूचना मिलते पूरे बटालियन में हड़कंप मच गया। साथी जवानों में गुस्से का माहौल है‌। मामले की जानकारी मिलते ठाकुरगंज थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया। किशनगंज के एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पुख्ता चार्जशीट तैयार करने में जुटी है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पीड़िता का मेडिकल टेस्ट

पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उसके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का प्रयास है कि कोर्ट में मजबूत सबूत पेश किए जाएं, जिससे दोषी को सख्त सजा मिले।फिलहाल बटालियन परिसर एवं आसपास के इलाके में स्थिति सामान्य है।

Next Story