Begin typing your search above and press return to search.

मैरिज हॉल में सेक्स रेकैट...140 लड़के-लड़कियां पकड़े गए, सासाराम में एक घंटा छापेमारी

Sasaram News: सासाराम में पुलिस और प्रशासन की जॉइंट टीम ने दो मैरिज हॉल में चल रही अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया है। 50 पुरुष और महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

मैरिज हॉल में सेक्स रेकैट...140 लड़के-लड़कियां पकड़े गए, सासाराम में एक घंटा छापेमारी
X

मैरिज हॉल। इमेज-सोशल मीडिया

By Ranjan Kumar

Sasaram Marriage Hall Raid: बिहार के सासाराम में पुलिस-जिला प्रशासन ने दो मैरिज हॉल पर छापेमारी करके 70 जोड़ों को अनैतिक गतिविधियों के आरोप में पकड़ा है। सभी लोगों से पूछताछ की जा रही। वहीं, अमरा तालाब स्थित अमरी टोले में दो युवकों और कुछ युवतियों को पकड़ा गया है। छापेमारी के दौरान मैरिज हॉल के सभी गेट बंद कर दिए गए थे। एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मौके से 140 लोगों को पकड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार प्रशासन को मालियाबाग स्थित प्रकाश मैरिज हॉल में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की। छापेमारी में मैरिज हॉल में आपत्तिजनक गतिविधियां चलने की बात सामने आई है। अचानक हुई कार्रवाई से वहां अफरा-तफरी मच गई।

हिरासत में लिए गए लोगों से की जा रही पूछताछ

कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी 140 लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कमरों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। छापेमारी के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पूरे इलाके को घेरकर कार्रवाई की गई, जिससे कोई संदिग्ध व्यक्ति भाग न सके। पुलिस ने हॉल के भीतर मौजूद लोगों को नियंत्रित कर जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने दो कारें, एक ई-रिक्शा और 32 बाइक जब्त की है। पकड़े गए लोगों में कुछ शादीशुदा और कई अविवाहित युवक-युवतियां हैं। पुलिस मैरिज हॉल संचालक और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Next Story