Begin typing your search above and press return to search.

Rohtas Road Accident : मातम में बदला स्कूल का एजुकेशनल टूर : रोहतास में बस और ट्रक की भिड़ंत, 2  शिक्षकों की मौत 16 घायल

Rohtas Road Accident : बिहार के रोहतास में आधी रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहाँ बच्चों को एजुकेशनल टूर पर ले जा रही स्कूल बस एक ट्रक से जा भिड़ी. इस टक्कर में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 छात्र और 5 शिक्षकों समेत कुल 16 लोग घायल हो गए.

Rohtas Road Accident : मातम में बदला स्कूल का एजुकेशनल टूर : रोहतास में बस और ट्रक की भिड़ंत, 2  शिक्षकों की मौत 16 घायल
X

Rohtas Road Accident : मातम में बदला स्कूल का एजुकेशनल टूर : रोहतास में बस और ट्रक की भिड़ंत, 2  शिक्षकों की मौत 16 घायल

By Uma Verma

Rohtas Road Accident : रोहतास : बिहार के रोहतास जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहाँ बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जा रही एक स्कूल बस आधी रात को हादसे का शिकार हो गई. इस भीषण टक्कर में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 छात्र और 5 शिक्षकों समेत कुल 16 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

आधी रात को ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा

यह दुर्घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:45 बजे रोहतास के परसथुआ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-319 पर हुई. बताया जा रहा है कि कैमूर जिले के चैनपुर ब्लॉक स्थित मध्य विद्यालय बधोना के छात्र और शिक्षक एक बस में सवार होकर पटना घूमने जा रहे थे. जब बस सोहसा गांव के पास पहुंची, तो ड्राइवर ने एक भारी ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी दौरान बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया.

मौके पर ही दो शिक्षको ने तोड़ा दम

इस हादसे जान गंवाने वाले शिक्षकों की पहचान संजय कुमार राय भैंसर गांव निवासी और पुनीत कुमार सिंह बाघवा गांव निवासी के रूप में हुई है. वहीं, घायल शिक्षकों में विपिन पांडेय, सियानंद पटेल, लारी सिंह और ललिता कुमारी शामिल हैं. घायल छात्रों और शिक्षकों को पुलिस ने तुरंत सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

फरार ड्राइवरों की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद मौके से बस और ट्रक, दोनों के चालक फरार हो गए. पुलिस का मानना है कि बस ड्राइवर की लापरवाही या उसे झपकी आ जाना हादसे की मुख्य वजह हो सकती है. परसथुआ पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और दोनों ड्राइवरों की तलाश की जा रही है. घायलों का कहना है कि वो सब गहरी नींद में थे, तभी एक जोरदार आवाज आया और बस में अंधेरा छा गया.

ऐसा ही एक हादसा लखीसराय बिहार से भी आया था

बिहार के लखीसराय में करीब चार साल पहले एक ऐसी सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था. हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक और सूमो के बीच हुई उस भीषण भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई थी.

वह परिवार जमुई जिले का रहने वाला था और पटना में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था. घर पहुंचने से महज कुछ ही दूरी पहले यह दर्दनाक घटना हुआ. चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने सूमो को सामने से टक्कर मारते हुए काफी दूर तक घसीटा था. गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे और लोहे के मलबे के बीच से अपनों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा था.

हादसे में मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल थे, जिनके खिलौने सड़क पर खून से सने मिले थे. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि ट्रक ड्राइवर की लापरवाही और ओवरटेकिंग के चक्कर में यह हादसा हुआ था.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story