Begin typing your search above and press return to search.

Rohini Acharya husband Net Worth: रोहिणी आचार्य के पति कौन हैं और क्या करते हैं, जानिए दोनों के पास कितनी है संपत्ति?

Rohini Acharya husband Net Worth: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और उनके पति समरेश सिंह के पास ₹36 करोड़ की संपत्ति है। समरेश सिंगापुर की एवरकोर पार्टनर्स में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। जानिए दोनों की संपत्ति और परिवार के बारे में।

Rohini Acharya husband Net Worth: रोहिणी आचार्य के पति कौन हैं और क्या करते हैं, जानिए दोनों के पास कितनी है संपत्ति?
X

Rohini Acharya husband Net Worth: रोहिणी आचार्य के पति कौन हैं और क्या करते हैं, जानिए दोनों के पास कितनी है संपत्ति?

By Ragib Asim

Rohini Acharya husband Net Worth: पटना। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने छोटे भाई और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर घर में गंदी गालियां देने और चप्पल फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। इस पारिवारिक विवाद के बीच अब लोग जानना चाहते हैं कि रोहिणी आचार्य के पति कौन हैं, क्या करते हैं और दोनों के पास कितनी संपत्ति है।

कौन हैं रोहिणी आचार्य?
रोहिणी लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की नौ संतानो में दूसरी संतान हैं। उनका जन्म 1 जून 1979 को पटना में हुआ। उन्होंने जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री ली और रांची यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड सर्जरी की पढ़ाई पूरी की। डॉक्टर होने के बावजूद उन्होंने कभी चिकित्सा प्रैक्टिस नहीं की।
पति समरेश सिंह कौन हैं?
रोहिणी के पति समरेश सिंह बिहार के एक प्रतिष्ठित परिवार से हैं। वे पेशे से एक सफल कॉर्पोरेट एक्जिक्यूटिव हैं और वर्तमान में सिंगापुर स्थित एवरकोर पार्टनर्स में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है और पहले स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में वरिष्ठ पदों पर भी काम कर चुके हैं। समरेश के पिता राव रणविजय सिंह इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी रहे हैं और लालू प्रसाद यादव के कॉलेज के दिनों के साथी भी थे।
समरेश सिंह के पास कितनी संपत्ति?
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सारण सीट से उम्मीदवार बनते समय दिए गए हलफनामे में रोहिणी आचार्य ने बताया था कि उनके और उनके पति समरेश सिंह के पास मिलकर लगभग ₹36 करोड़ की संपत्ति है। इनमें रेसिडेंशियल और कमर्शियल दोनों तरह की प्रॉपर्टी शामिल हैं।
उनके पास पटना से दानापुर तक कई मकान हैं। मुंबई के अंधेरी और परेल में भी फ्लैट हैं। बोरिंग रोड के एक मॉल में कमर्शियल स्पेस है। बिहटा और बिक्रम में दो-दो प्लॉट हैं। खेती की जमीन करवल और दाऊदनगर जिलों में है।
इसके अलावा रोहिणी के पास आधा किलो सोना, साढ़े 5 किलो चांदी और करीब ₹5 लाख के कीमती रत्न हैं। उनके ऊपर लगभग ₹1 करोड़ रुपये का लोन भी दर्ज है।
तीन बच्चों की मां हैं रोहिणी
रोहिणी और समरेश सिंह के तीन बच्चे हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और हाल के पारिवारिक विवाद के बाद से लगातार ट्वीट्स और पोस्ट के ज़रिए अपना पक्ष रख रही हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story