इन कर्मचारियों को सरकार का अल्टीमेटम! 25 मार्च तक करना होगा ये काम, वरना होगी 'सेवा टूट' की कार्रवाई
Bihar Govt Employees News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व अधिकारियों बड़ा अल्टीमेटम दे दिया है. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने 25 मार्च तक काम पर न लौटने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है.

इमेज- NPG
Govt Employees News: 24 मार्च 2026, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व अधिकारियों (RO) 9 मार्च से हड़ताल पर हैं. जिसका सीधा सरकारी कामकाज पर असर पड़ रहा है. जिसके बाद विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा अल्टीमेटम दे दिया है. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने 25 मार्च तक काम पर न लौटने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है.
राज्य में राजस्व अधिकारी हड़ताल पर
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कमर्चारी- अधिकारी 9 मार्च से हड़ताल पर हैं. हड़ताल के वजह से राजस्व विभाग से सरकारी कामकाज ठप्प पड़ गए है. सारे काम रुके हुए है. सरकार ने 9 मार्च को काम पर लौटने को कहा था. साथ ही उन्होंने मांग पूरी किये जाने का आश्वसन भी दिया था. इसके बावजूद अधिकारी काम पर नहीं लौटे हैं. जिसके बाद सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है.
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दी चेतावनी
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कमर्चारी- अधिकारी के सामूहिक अवकाश को अवैध करार दिया है. साथ ही उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 25 मार्च शाम 5 बजे तक अगर अफसर कार्य पर नहीं लौटते हैं तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी. उनके खिलाफ सेवा खत्म, वेतन कटौती और अन्य कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी.
