Begin typing your search above and press return to search.

इस विभाग के कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, सरकार करेगी निलंबन की कार्रवाई, डिप्टी CM ने दी चेतवानी

Govt Employees News: राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सरकारी कामकाज पर असर पड़ रहा है. वहीं, विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने काम पर नहीं लौटने पर सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी है.

bihar Govt Employees
X
इमेज - AI जनरेटेड 
By Neha Yadav

9 मार्च 2026, बिहार में आज से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व अधिकारियों (RO) हड़ताल पर चले गए हैं. राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सरकारी कामकाज पर असर पड़ रहा है. वहीं, विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने काम पर नहीं लौटने पर सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी है.

डिप्टी सीएम ने क्या चेतावनी दी

उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा, हड़ताल पर गए अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व अधिकारियों (RO) समय रहते काम पर लौट आये. वरना उनपर कार्रवाई होगी. मांगों को पूरा किया जाएगा. लेकिन काम पर नहीं आये तो उनके निलंबित किया जाएगा. उसे सेवा से समाप्त भी कर सकते हैं.

काम पर नहीं लौटने पर क्या होगा

भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ने सरकार उसके हड़ताल के दिनों की गिनती कर रही है. उनके काम पर नहीं आने पर विभाग में नए सीओ और कर्मचारी की भर्ती की जायेगी. इससे उनका ही नुकसान होगा. अभी भी समय हड़ताल ख़त्म कर काम पर आ जाये.

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के 100 दिन पूरे होने पर किये प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात कही है. "उन्होंने कहा, ये मौसम हड़ताल का नहीं बल्कि काम करने का था. हड़ताल का नहीं. मिलकर काम करने का समय था. अभी मैं राजस्व भूमि सुधार विभाग की एक समीक्षा बैठक करूंगा. 100 दिन की सरकार में अपने विभाग की उपलब्धि को रखेंगे.



Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story