Rajgir Hotel Death : होटल के कमरे में मिली 4 लाशें : घूमने आए पर्यटकों के साथ ऐसा क्या हुआ? मचा हड़कंप...
Rajgir Hotel Death : बिहार राजगीर के एक होटल से आज 4 लाशें मिली हैं. चारों शैलानियों की मौत का पता अब तक नही चल पाया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले ही चारों पर्यटक राजगीर घूमने आये थे.

Rajgir Hotel Death : बिहार के नालंदा जिले के राजगीर के एक होटल में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब 4 शैलानियों की लाशें एक ही कमरे मिली. एक साथ 4 लोगों के शव मिलने से पुलिस प्रशासन भी हैरान है. चारों पर्यटकों की मौत कैसे हुई इसका पता अभी तक नहीं चल पाया हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं.
क्या हैं पूरी घटना
पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जिस कमरे से चारों पर्यटकों की लाशे मिली हैं वह कमरा अंदर से बंद था. जब कमरे से बदबू आने लगी, उसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अन्दर में चार लाशे पड़ी मिली. मामले की सुचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई. FSL की टीम भी मामले में साक्ष्य जुटाने में लगी हैं.
महज 2 दिन की सैर और फिर मौत
मिली जानकरी के अनुसार 2 दिन पहले ही चारों पर्यटक यहाँ घूमने पहुंचे थे. पर्यटकों की मौत को सुसाइड एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है कि चारों पर्यटकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन आत्महत्या को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. FSL की टीम हर एक एंगल से जांच कर रही है.
पुलिस ने मृतकों के पास से आधार कार्ड बरामद किए
एक ही कमरे से लाश मिलने की वजह से यह भी संभावना जताई जा रही है कि चारों एक ही परिवार से हो सकते हैं. पुलिस ने कमरे से उनके आधार कार्ड और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. इसके साथ ही होटल के रजिस्टर को भी खंगाला गया, जिसमें आने-जाने वालों का पूरा डेटा रिकॉर्ड रखा जाता है. फ़िलहाल पुलिस जाँच में लगी है, देखने वाली ये होगी की अब जांच में क्या खुलासा होगा.