Begin typing your search above and press return to search.

Patna Crime News: पटना में RJD नेता के बेटे की दबंगई! अफसर को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर दिल्ली रेफर

Patna Crime News: बिहार (Bihar)के पटना जिले में राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) नेता के बेटे की गुंडई (hooliganism) सामने आई है।

Patna Crime News: पटना में RJD नेता के बेटे की दबंगई! अफसर को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर दिल्ली रेफर
X
By Ragib Asim

Patna Crime News: बिहार (Bihar)के पटना जिले में राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) नेता के बेटे की गुंडई (hooliganism)सामने आई है। रुपसपुर इलाके के गोला रोड (Gola Road)पर डोभी के नगर पंचायत कार्यपालक (Nagar Panchayat Executive)पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के साथ बुरी तरह मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इलाज के लिए उन्हें पटना के नेहरू पथ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। बुधवार की शाम तेजस से उन्हें दिल्ली ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जानकारी ली। आरोपी ने अपने राजनेता पिता का धौंस जमाते हुए पदाधिकारी को यह भी कहा कि जो उखाड़ना है, उखाड़ लेना।

गोपालगंज के रहने वाले अरविंद कुमार सिंह डोभी के नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हैं। मंगलवार रात 9.20 बजे वह स्कार्पियो से गोला रोड से बोरिंग रोड की ओर जा रहे थे। तभी एक युवक स्कार्पियो को आगे से रोक दिया और गाड़ी का चाबी मांगने लगा। इसे देख वे आगे से हटने के लिए कहने लगे। इसी बात पर वह आक्रोशित हो गया और उनपर रॉड से हमला कर दिया। इसमें उनकी आंख और सिर में काफी चोटें आई। बाद में गाड़ी में मौजूद युवक और चालक उसे अस्पताल ले गए।

पीड़ित के चचेरे भाई विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरजेडी नेता नागेंद्र यादव के बेटे तनुज यादव और नयन यादव ने पदाधिकारी से मारपीट की। उन्होंने धमकी दी कि वह नागेंद्र यादव का बेटा है, जो उखाड़ना है उखाड़ लेना। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन उस समय पुलिस नहीं आयी। बाद में दारोगा बयान लेने के लिए आए थे। हालत गंभीर होने से बयान नहीं दे सके। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव का रिश्तेदार है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच कोई पारिवारिक संबंध नहीं हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story