Begin typing your search above and press return to search.

Patna Advocate Death News : हाईकोर्ट की महिला वकील की घर में मिली अधजली लाश, किरायेदार देख रह गए दंग, जांच में जुटी पुलिस...

Patna News : बिहार की राजधानी पटना के पॉश इलाके राजेंद्र नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाई कोर्ट की एक महिला वकील की उनके ही घर से अधजली लाश मिली. मृतका हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट की वकील थीं. पुलिस ने जाँच शुरू कर दी हैं.

Patna Advocate Death News : हाईकोर्ट की महिला वकील की घर में मिली अधजली लाश, किरायेदार देख रह गए दंग, जांच में जुटी पुलिस...
X

Patna Advocate Death News : हाईकोर्ट की महिला वकील की घर में मिली अधजली लाश, किरायेदार देख रह गए दंग, जांच में जुटी पुलिस...

By Uma Verma

Patna High Court Advocate Death News : पटना : पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर रोड नंबर-2 स्थित एक दो मंजिला मकान से 65 वर्षीय महिला वकील डॉ. इंद्रा लक्ष्मी की अधजली लाश मिली है. मृतका पटना हाई कोर्ट और सिविल कोर्ट में वकालत करती थीं पॉश इलाके में हुई इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

किरायेदारों ने दी पुलिस को सूचना

सुबह घर के किरायेदारों ने जब गेट के पास अधजली लाश देखी तो तुरंत इसकी सूचना कदमकुआं थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुँचकर तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी की और जांच की कार्रवाई शुरू की घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य और सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया.

मृतका की पहचान डॉ. इंद्रा लक्ष्मी के तौर पर हुई है जो पटना हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट में सक्रिय रूप से वकालत करती थीं. बताया जा रहा है कि वो राजेंद्र नगर स्थित अपने मकान में अकेली ही रहती थीं. उनके पति अमरेंद्र कुमार फिलहाल झारखंड के रांची में रहते हैं जबकि उनकी बेटी बेंगलुरु में रहती है घटना की जानकारी पुलिस ने उनको दे दी है.

पुलिस हर एंगल से कर रहीं जाँच

अभी तक यह पता नही चल पाया है कि यह मामला एक हादसा है या फिर किसी सोची-समझी साजिश पुलिस आसपास के निवासियों और घर में रह रहे किरायेदारों से लगातार पूछताछ कर रही है मकान के अन्य किरायेदारों से भी घटना के संबंध में जरूरी जानकारी और सुराग जुटाए जा रहे हैं

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तकनीकी सबूतों और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को भी बारीकी से खंगाल रही है इस वारदात के बाद से वकील समुदाय के बीच काफी चिंता और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

इलाके में खौफ कोर्ट परिसर में चर्चा का विषय

शहर के मुख्य रिहायशी क्षेत्र में हुई इस वारदात से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है वहीं, कचहरी परिसर में भी इस घटना को लेकर काफी गहमागहमी देखी जा रही है अनुमान है कि इस घटना का प्रभाव अदालत के कामकाज पर भी देखने को मिल सकता है फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की जांच के नतीजों के आधार पर अपनी अगली कार्रवाई तय करेगी.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story