Begin typing your search above and press return to search.

Pappu Yadav Arrested : सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें : आधी रात गिरफ्तारी, अब जेल की सलाखों के पीछे कटेगी रातें

Pappu Yadav Arrested : पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को एक पुराने केस में देर रात गिरफ्तार किया गया. मामले में कोर्ट ने दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल वे PMCH में रहेंगे  जमानत पर सुनवाई सोमवार को होगी. कांग्रेसी कई सवाल उठा रहें हैं.

Pappu Yadav Arrested : सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें : आधी रात गिरफ्तारी, अब जेल की सलाखों के पीछे कटेगी रातें
X

Pappu Yadav Arrested : सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें : आधी रात गिरफ्तारी, अब जेल की सलाखों के पीछे कटेगी रातें

By Uma Verma

Pappu Yadav Arrested : पटना : पुलिस ने आज शनिवार को पप्पू यादव को कोर्ट में पेश किया था. पूर्णिया के लोकसभा सांसद यादव को पटना कोर्ट ने दो दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस दौरान उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा जाएगा उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई अब सोमवार को होगी.

आधी रात हुई गिरफ्तारी

सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार आधी रात पटना स्थित उनके सरकारी घर से अरेस्ट किया गया था यह कार्रवाई करीब 30 साल पुराने एक मामले को लेकर की गई है गिरफ्तारी के बाद उनके सेहत को देखते हुए पहले उन्हें इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान ले जाया गया इसके बाद आज शनिवार सुबह PMCH में उनका स्वास्थ चेकअप कराया गया और फिर पुलिस ने उन्हें पटना सिविल कोर्ट में पेश किया.

समर्थकों ने किया जमकर विरोध

पुलिस अधिकारियों ने बताया, गिरफ्तारी के समय पप्पू यादव के समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का जमकर विरोध किया और रास्ता रोकने का प्रयास किया इसके चलते कुछ समय तक अफरा-तफरी के साथ तनाव का माहौल बन गया पटना शहर के SP भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इस मामले में अलग से केस दर्ज किया गया है और मौके पर मौजूद लोगों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर किया जा रहा है और उन लोगों पर आगे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मामला सालो पुराना

यह मामला साल 1995 का है और पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से जुड़ा है उस समय जमीन से संबंधित एक विवाद में पप्पू यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. अभी कुछ समय पहले एमपी-एमएलए खास अदालत ने इस केस में संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने कहा कि कई बार समन भेजने के बावजूद भी सांसद पप्पू यादव अदालत नही पहुँच रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया.

इस बीच कांग्रेस पार्टी ने इस गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया हैं और कई सवाल उठाए हैं पार्टी नेताओं का कहना है कि पप्पू यादव कुछ दिनों पहले पटना में एक छात्रा से जुड़े गंभीर मामले पर जमकर आवाज उठा रहे थे. पार्टी का आरोप है कि इसी बजह से पुराने मामले को आगे बढ़ाकर उनको गिरफ्तार किया गया.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story