Begin typing your search above and press return to search.

Nitish Kumar Networth: नीतीश कुमार की संपत्ति कितनी है? सिर्फ 21 हजार नकद, 13 गाय, पटना में नहीं है घर, जानिए बीस वर्षों में कितनी संपत्ति बढ़ी?

Nitish Kumar Total Assets: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी वार्षिक संपत्ति का ब्योरा जारी किया। जानें उनके पास कितनी चल-अचल संपत्ति है—नकद सिर्फ 21 हजार, 13 गायें और पटना में कोई घर नहीं।

Nitish Kumar Networth: नीतीश कुमार की संपत्ति कितनी है? सिर्फ 21 हजार नकद, 13 गाय, पटना में नहीं है घर, जानिए बीस वर्षों में कितनी संपत्ति बढ़ी?
X
By Ragib Asim

Nitish Kumar Networth: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद आज नई सरकार का शपथ समारोह हो रहा है। इस बार भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। यह उनके राजनीतिक करियर का अभूतपूर्व रिकॉर्ड है वे दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर एक बार फिर नीतीश की पढ़ाई, परिवार, संपत्ति और बीस वर्षों के एसेट सफर को लेकर चर्चा तेज है। यह सवाल भी उठता है कि 2005 में सत्ता संभालने से पहले उनके पास कितनी संपत्ति थी और आज उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है। साथ ही, उन पर किसी तरह का आपराधिक मामला है या नहीं? आइये विस्तार से जानत हैं ।

नीतीश कुमार कितने पढ़े-लिखे हैं?

नीतीश कुमार का जन्म एक मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई गांव में हुई और बाद में उन्होंने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के बाद वे बिहार इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में नौकरी करने लगे लेकिन जेपी आंदोलन ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी और वे पूरी तरह राजनीति में उतर आए। वर्तमान में उनकी उम्र 74 वर्ष है।

नीतीश के परिवार में कौन-कौन शामिल है?

नीतीश कुमार ने 22 फरवरी 1973 को मंजू कुमारी सिन्हा से शादी की थी। मंजू इंजीनियरिंग ग्रेजुएट थीं और बिहार में सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में काम करती थीं। 2007 में उनका निधन हो गया। दोनों का एक बेटा निशांत कुमार है, जिसने बीआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। निशांत राजनीति से हमेशा दूरी बनाए रखते हैं। 2025 के चुनाव से पहले उनके राजनीति में आने की बातें जरूर चलीं, पोस्टर भी लगे, लेकिन जदयू ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया।

2005 में सत्ता में आने से पहले नीतीश के पास कितनी संपत्ति थी

नीतीश कुमार 2004 में लोकसभा चुनाव लड़े थे और उस दौरान दिए गए हलफनामे में उनकी कुल संपत्ति 43,18,464 रुपये दर्ज थी। चल संपत्ति में 2000 मॉडल की मारुति 800 कार, लगभग 20 ग्राम सोना और पति-पत्नी व बेटे के बैंक खातों में 13,63,572 रुपये थे। अचल संपत्ति में नालंदा में बेटे के नाम छह एकड़ से अधिक जमीन, पत्नी के नाम पटना में 2524 स्क्वायर फीट गैर-कृषि भूमि और स्वयं नीतीश के नाम नालंदा में नौ एकड़ से अधिक जमीन, दो भवन और दिल्ली में 1000 स्क्वायर फीट का एक फ्लैट शामिल था। उस समय उन पर 6,72,674 रुपये का कर्ज भी था। 2005 में जब वे दोबारा सत्ता में आए, तभी से बिहार की राजनीति में उनका दबदबा कायम है।

चल संपत्ति: सिर्फ ₹21,052 नकद और 13 गायें

ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक नीतीश कुमार की चल संपत्ति का कुल मूल्य ₹16,97,741.56 है। नीतीश कुमार के पास कुल नकद राशि सिर्फ ₹21,052 है। बैंक खातों में करीब ₹60,811.56 जमा हैं। वाहन के नाम पर उनके पास एक फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार है। सबसे दिलचस्प हिस्सा उनकी संपत्ति में 13 गायें और 10 बछड़े भी शामिल हैं, जो उनकी सादगीपूर्ण ग्रामीण झुकाव को दर्शाते हैं। एक बड़े राज्य के मुख्यमंत्री होने के बावजूद उनका कैश-होल्डिंग बेहद कम है और चल संपत्ति का बड़ा हिस्सा पशुधन और बेसिक एसेट में है।

पटना में घर नहीं, दिल्ली में एक फ्लैट

नीतीश कुमार के नाम पर पटना में कोई घर दर्ज नहीं है। उनकी अचल संपत्ति का मुख्य हिस्सा दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित वह फ्लैट है जिसे उन्होंने 2004 में खरीदा था। यह करीब 1000 sq ft का है और इसकी मौजूदा कीमत लगभग ₹1.48 करोड़ बताई गई है।

2023 में उनकी कुल संपत्ति करीब ₹1.64 करोड़ थी, जो इस वर्ष हल्की वृद्धि के साथ ₹1.65 करोड़ हो गई है।

अभी नीतीश कुमार के पास कितनी संपत्ति है

2024 के विधान परिषद चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे में नीतीश कुमार ने अपनी कुल संपत्ति 1,64,82,719 रुपये बताई है। वित्त वर्ष 2022-23 में उनकी कुल आय 4,92,810 रुपये दर्ज हुई। चल संपत्ति 16,82,719 रुपये है, जिसमें 2015 मॉडल फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार, एसी, ट्रेडमिल, एक्सरसाइज साइकिल और वॉशिंग मशीन जैसी चीजें शामिल हैं। अचल संपत्ति अब केवल एक ही है दिल्ली में स्थित 1000 स्क्वायर फीट का फ्लैट, जिसकी मौजूदा कीमत 1,48,00,000 रुपये बताई गई है। 2004 में इसकी कीमत 11,69,000 रुपये दर्ज थी।

बीस वर्षों में संपत्ति कितनी बढ़ी?

2004 में 43 लाख से ऊपर रही नीतीश की संपत्ति 2012 में 1,71,29,264 रुपये तक पहुंच गई। 2013 में यह बढ़कर 2,44,13,569 रुपये हुई। 2015 में इसमें और इजाफा हुआ और कुल एसेट 2,73,24,475 रुपये हुई जिसमें 6,44,000 रुपये कर्ज भी था। 2018 तक यह मूल्य 3,09,83,431 रुपये पर पहुंच गया। 2024 के हलफनामे में कुल संपत्ति 1,64,82,719 रुपये बताई गई है। बीच के वर्षों में घोषित मूल्य में उतार-चढ़ाव दिखा है।

2024 के अनुसार नीतीश कुमार पर कोई कर्ज नहीं है। पहले 2013 में उन्होंने एसबीआई आवास योजना के तहत 46 हजार रुपये का लोन लिया था, जो अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है।

क्या कोई आपराधिक मामला दर्ज है

लेटेस्ट रिकॉर्ड के अनुसार नीतीश कुमार पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। हलफनामा पूरी तरह साफ है और वे किसी भी कानूनी विवाद से मुक्त हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story