नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख तय, 14 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक बाद छोड़ेंगे सीएम पद, इस दिन नए CM का होगा शपथ ग्रहण

नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख तय, 14 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक बाद छोड़ेंगे सीएम पद, इस दिन नए CM का होगा शपथ ग्रहण
X

सीएम नीतीश कुमार। इमेज*सोशल मीडिया।

Nitish Kumar News : बिहार के नए सीएम के नाम पर सस्पेंस अगले 72 घंटों में खत्म होगा। एक चैनल ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन होगा।

Bihar Next CM And Nitish Kumar Resignation News : बिहार में सीएम फेस समेत नई सरकार के प्रारूप को लेकर सस्पेंस अगले 72 घंटे में खत्म होने वाला है। 14 अप्रैल यानी मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे। इसी दिन नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप देंगे। 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले लेंगे। एक टीवी चैनल ने सूत्रों के हवाले से यह बात कही है।

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि भाजपा को सीएम के नाम की अनुशंसा करनी है। विजय कुमार चौधरी ने पटना में पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री बनने को लेकर गेंद भाजपा के पाले में डाल दी है। मुख्यमंत्री के नाम की अनुशंसा भाजपा को करनी है। उसके बाद एनडीए विधायकों की बैठक होनी है, उसमें एनडीए का विधायक दल अपना नेता चुनेगा।

अभी मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा नहीं

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह भी कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों में आपस में बातचीत होगी। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अभी मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा नहीं हुई है। नए मुख्यमंत्री को लेकर कहा कि चंद दिन और हैं। इंतजार कर लीजिए, सब पता चल जाएगा। कहा जा रहा कि इस बार मुख्यमंत्री भाजपा कोटे का और उप मुख्यमंत्री जदयू का होगा।

सीएम के लिए किन नामों की चर्चा?

बिहार के अगले सीएम को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधायक संजीव चौरसिया हैं। महिला नेतृत्व में मंत्री श्रेयसी सिंह और रमा निषाद की चर्चा है। श्रेयसी सिंह ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में शामिल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की हैं। सीएम की रेस में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम काफी आगे चल रहा था, लेकिन हालिया कुछ संकेतों ने उनके नाम पर असहमति को उजागर किया है।

Tags

Next Story