Begin typing your search above and press return to search.

Nitish Kumar on Union Budget : केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताई खुशी; बिहार के लिए बेहतर और देश के विकास के लिए बताया स्वागत योग्य

Nitish Kumar on Union Budget : वित्त मंत्री ने आज बजट पेश किया. अब इस पर लोगो की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गया है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट पर अपनी राय दी है। उन्होंने बजट की खुबियों को गिनाते हुए.इस बजट को बिहार के लिए बेहतरीन बताया। नीतीश कुमार ने बजट में क्या-क्या खास बातें हैं, इसे विस्तार से समझाया है|

Nitish Kumar on Union Budget : केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताई खुशी; बिहार के लिए बेहतर और देश के विकास के लिए बताया स्वागत योग्य
X

Nitish Kumar on Union Budget : केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताई खुशी; बिहार के लिए बेहतर और देश के विकास के लिए बताया स्वागत योग्य

By Uma Verma

Nitish Kumar on Union Budget : पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। नीतीश कुमार ने इस बजट को बेहतरीन बताया है। साथ ही उन्होंने इस बजट को बिहार के लिए सकारात्मक और देश के लिए स्वागत योग्य बताया है। सीएम नितीश ने कहा है कि देश के विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले बजट में लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत करने योग्य है। केंद्र सरकार का यह बजट विकसित भारत बनाने के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। यह बजट देश को आगे ले जाने वाला और भविष्य को बेहतर बनाने वाला है। इस बजट के जरिए केंद्र सरकार ने देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण और शानदार फैसले लिए हैं|

हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा

सीएम ने बजट पर बोलते हुए कहा है कि इस बार केंद्रीय बजट में देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा हुई है। इसमें वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनने से बिहार को भी बहुत फायदा मिलेगा। साथ ही बजट में देश भर में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग बनाने की घोषणा की गई है। इसके तहत पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत केंद्र बनाया जायेगा। जलमार्ग के विस्तार से बिहार के भी कई शहरों को लाभ मिलेगा और राज्य के सामान को बाहर भेजना आसान होगा और व्यापार व कारोबार में तेज़ी आएगी। सीएम ने साफ कहा कि बजट में किए गए प्रावधानों से बिहार को फायदा होगा। इसके अलावा देश में कामकाज और कारोबार बढ़ेगा।

स्वरोजगार योजना

सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में देशभर में बड़े कपड़ा उद्योग केंद्र तथा महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना की घोषणा की गई है। साथ ही बजट में सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रूपए के फंड का ऐलान किया गया है। इससे बिहार के साथ देशभर के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और देश का आर्थिक विकास और तेज गति से होगा । बजट में घोषणा की गई है कि विकास और रोजगार के अवसरों में तेजी लाने के लिए पूर्व राज्य और उत्तर-पूर्व क्षेत्र पर खास ध्यान दिया जाएगा। इससे जुड़ी विकास की योजनाओं से बिहार में उद्योगों धंधो के लिए पैसा आएगा, सुविधाएं बढ़ेंगी और युवाओं को ज्यादा रोजगार का मौका मिलेगा।

सीएम नितीश ने आगे कहा केंद्रीय बजट में शहरों के विकास के लिए, किए गए प्रावधानों से बिहार में शहरीकरण को नई रफ्तार मिलेगी। इससे शहरों का विकास होगा, नए कारोबार शुरू होंगे और युवाओं को नौकरी मिलेगा। इस केंद्रीय बजट में देश के सभी जिलों में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा भी की गई है। इससे छात्राओ के लिए आगे की पढ़ाई करना बहुत आसान हो जाएगा। एक बेहतर बजट पेश करने के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को धन्यवाद देता हूं। विपक्ष के आरोपों को गलत ठहराते हुए उन्होंने बजट की जमकर तारीफ की है।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story