Begin typing your search above and press return to search.

Nitish Kumar oath: नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे शपथ, 11:30 बजे कार्यक्रम की होगी शुरुआत; पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद, पढ़ें कब और कहाँ होगा शपथ ग्रहण समारोह

Nitish Kumar oath: पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार कल 20 नवंबर गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। पीएम मोदी और कई एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

Nitish Kumar oath: नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे शपथ, 11:30 बजे कार्यक्रम की होगी शुरुआत; पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद, पढ़ें कब और कहाँ होगा शपथ ग्रहण समारोह
X
By Ragib Asim

Nitish Kumar oath: बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। एनडीए की शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार कल 20 नवंबर गुरुवार गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे से होगी।

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी
इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। पीएम के दोपहर 12:30 बजे तक गांधी मैदान पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा कई एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल होने वाले हैं।
इस बार का आयोजन क्यों खास?
नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेकर एक नया राजनीतिक रिकॉर्ड बनाएंगे। साल 2010 के बाद पहली बार गांधी मैदान में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मैदान में तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मंत्रिमंडल का संभावित फॉर्मेट
नीतीश कुमार के साथ 20 अन्य मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बार मंत्रिमंडल में अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन का खास ध्यान रखा जाएगा। अलग-अलग दलों के नेताओं को भी शामिल किए जाने पर चर्चाएं जारी हैं।
विपक्ष को भी भेजा जा रहा निमंत्रण
एनडीए इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार विपक्षी दलों को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह सर्वसमावेशिता का संकेत है, जिसका संदेश बिहार की राजनीति में दूर तक जाएगा।
बिहार की राजनीति का नया अध्याय
गांधी मैदान में होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ सत्ता परिवर्तन का औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक सफर का एक और मील का पत्थर साबित होगा। 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना अपने-आप में अभूतपूर्व है, जो बिहार की राजनीति के अगले चरण को निर्धारित करेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story