नीतीश कुमार खाली कर रहे सीएम हाउस, इस नए पते पर हो रहे शिफ्ट, वीडियो देखें

नीतीश कुमार खाली कर रहे सीएम हाउस, इस नए पते पर हो रहे शिफ्ट, वीडियो देखें
X
Nitish Kumar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफे देने से पहले मुख्यमंत्री आवास खाली करना शुरू कर दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Nitish Kumar New House: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफे देने से पहले मुख्यमंत्री आवास खाली करना शुरू कर दिया है। आज से 1 अणे मार्ग से उनका सामान 7 सर्कुलर रोड आवास में शिफ्ट हो रहा। मुख्यमंत्री आवास से ट्रैक्टर में सामान बाहर ले जाया जा रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ ली है। वह 14 अप्रैल को सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 15 अप्रैल को नई सरकार बन सकती है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के पड़ोसी बन जाएंगे। वह दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन बिहार में ठिकाना नहीं छोड़ेंगे।

नीतीश कुमार के दिल के बेहद करीब है 7 सर्कुलर रोड बंगला

नीतीश कुमार को 7 सर्कुलर रोड बंगला बेहद पसंद है। साल 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने सीएम पद छोड़ा और जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था। उसके बाद नीतीश रहने को 7 सर्कुलर रोड बंगले आ गए थे। इस बंगले में रहते हुए नीतीश ने जीतन राम से मुख्यमंत्री की कुर्सी वापस ली थी। विधानसभा 2015 में जीत दर्ज की और फिर सीएम बने थे। उसके बाद नीतीश एक अणे मार्ग गए। इसके बाद भी 7 सर्कुलर बंगला पास में रखा। विपक्ष ने 2 बंगले रखने का आरोप लगाया, जिसके बाद इसे मुख्य सचिव के नाम अलॉट कर दिया गया। नीतीश कुमार ने अपनी देखरेख में इस बंगले का भूकंपरोधी निर्माण करवाया था। लॉन में कोलकाता से मंगाकर घास लगाई गई है।

लालू यादव के पड़ोसी बनेंगे नीतीश कुमार

दरअसल, नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो रहे। अब वह पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के पड़ोसी बनेंगे। यहां से राबड़ी आवास केवल दो आवास बाद है। दोनों बंगलों के बीच की दूरी 200 मीटर है। दोनों आवास सर्कुलर रोड के दक्षिण में है।

नंबर 7 को लकी मानते हैं नीतीश कुमार

नीतीश कुमार नंबर 7 को लकी मानते हैं। वह केंद्र सरकार में रेल मंत्री बने थे, तब उनके फोन नंबर का अंतिम अंक 7 ही था। नीतीश कुमार पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो उन्हें जो गाड़ी मिली थी उसका नंबर 777 था। नीतीश ने 1977 में अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। 1987 में युवा लोक दल के अध्यक्ष बने थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को 7 निश्चय नाम दिया। वर्तमान में बिहार सरकार 7 निश्चय पार्ट-3 पर काम कर रही।

19 साल से राज्य की सत्ता का केंद्र है 1 अणे मार्ग

फिलहाल नीतीश कुमार सीएम आवास एक अणे मार्ग में रह रहे। यह घर 19 साल से सत्ता का केंद्र रहा है। यहीं से नीतीश कुमार ने राज्य की राजनीति और प्रशासन को दिशा दी है। राज्यसभा जाने के बाद उनका 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होना बिहार की राजनीति में नई भूमिका की शुरुआत माना जा रहा।

Tags

Next Story