Begin typing your search above and press return to search.

रसगुल्‍ले के ल‍िए चल गए लात-घूंसे, जंग के मैदान में बदला शादी समारोह, देखें वीड‍ियो

बिहार के नवादा में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब महज एक रसगुल्ले को लेकर मेहमानों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया. नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा खुद को वकील बताकर धौंस झाड़ने और रसगुल्ले पर हुए मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें चार लोग लहूलुहान हो गए. होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की यह पूरी लाइव घटना कैद हो गई है, जिसके बाद लड़की पक्ष के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हो सका.

रसगुल्‍ले के ल‍िए चल गए लात-घूंसे, जंग के मैदान में बदला शादी समारोह, देखें वीड‍ियो
X

रसगुल्‍ले के ल‍िए चल गए लात-घूंसे, जंग के मैदान में बदला शादी समारोह, देखें वीड‍ियो

By Uma Verma

Nawada Wedding Fight Rasgulla : नवादा : बिहार के नवादा से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहाँ एक शादी समारोह की खुशियाँ उस वक्त हंगामे में बदल गईं जब खाने की मेज पर महज रसगुल्ले को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि घराती आपस में ही भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई. इस हिंसक झड़प में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

वकील होने की धौंस और नशा

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना एक स्थानीय होटल में बारात आने से ठीक पहले हुई. बताया जा रहा है कि खाने की मेज पर बैठे दो व्यक्तियों के बीच रसगुल्ले को लेकर बहस शुरू हुई थी. एक घायल व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसके बगल में बैठा शख्स नशे की हालत में था और खुद को वकील बताकर धौंस झाड़ रहा था. बहस बढ़ते ही दोनों ओर से लोग जुटने लगे और शादी का मंडप रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां और लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं.


लड़की पक्ष ने बचाई लाज

गनीमत यह रही कि बारात के पहुँचने से पहले ही लड़की पक्ष के लोगों ने समझदारी दिखाई और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. लड़की पक्ष के रोहित कुमार ने बताया कि विवाद को समय रहते सुलझा लिया गया, जिससे शादी की रस्मों में कोई बड़ी बाधा नहीं आई. हालांकि, इस घटना से मेहमानों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.फिलहाल, क्षेत्र में यह रसगुल्ला कांड चर्चा का विषय बना हुआ है.

साल 2025 में एक ऐसा ही मामला बिहार के बोधगया से आया था

बिहार के बोधगया में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया था, जब महज रसगुल्ले की कमी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. यह मामला इतना बढ़ गया कि जिस मंडप में फेरे होने थे, वहां लात-घूंसे और कुर्सियां चलने लगीं. इस हंगामे का अंजाम यह हुआ कि जयमाला की रस्म होने के बावजूद शादी ऐन वक्त पर टूट गई और थार गाड़ी सजाकर आए दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा था.

पैसे और दहेज के आरोपों में उलझा विवाद

घटना एक निजी होटल की है, जहां खाने के दौरान रसगुल्ला कम पड़ने पर बारातियों ने हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. दूल्हे के पिता का कहना था कि विवाद सिर्फ मिठाई को लेकर था, जिसे लड़की पक्ष ने दहेज का रंग दे दिया था. वहीं, लड़की पक्ष का आरोप है कि थार सवार दूल्हे के परिवार ने जयमाला के वक्त अचानक 2 लाख रुपये अतिरिक्त मांग लिए थे, जिसे न देने पर विवाद बढ़ा.

शादी रद्द

इस मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे और होटल का नजारा किसी जंग के मैदान जैसा नजर आ रहा था. विवाद बढ़ने पर दुल्हन पक्ष ने शादी करने से साफ मना कर दिया और गहने-जेवर समेटकर वापस चले गए. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ बोधगया थाने में मामला दर्ज कराया था.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story