Namaste India In Bihar : बिहार के बाजार में नमस्ते इंडिया की धमाकेदार एंट्री, 350 करोड़ के निवेश से मजबूत होगा डेयरी नेटवर्क
Namaste India In Bihar : पटना : देश के तेजी से बढ़ते डेयरी ब्रांड नमस्ते इंडिया ने अब बिहार के बाजार में अपना क्रीमी ताजा दूध लॉन्च कर दिया है पूर्वी भारत में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए कंपनी का यह बड़ा कदम है इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने 350 करोड़ रुपये के निवेश का प्लान बनाया है. इसका मकसद बिहार में डेयरी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है ताकि लोगों को सीधे स्थानीय स्तर पर तैयार शुद्ध और ताजा दूध मिल सके.

नमस्ते इंडिया कंपनी अब बिहार में ताजे दूध की कई वैरायटी लॉन्च करने जा रही है. ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से फुल क्रीम स्टैंडर्ड और गाय का दूध खरीद सकेंगे ये पैकेट 500 मिलीलीटर 1 लीटर और 6 लीटर के साइज में मिलेंगे कंपनी ने पटना, गया, औरंगाबाद और नवादा सहित राज्य के लगभग 12 जिलों में दूध पहुंचाने के लिए एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया है. अब यह दूध आपके पास के किराना दुकानों, रिटेल स्टोर और बड़े बाजारों में आसानी से और सही कीमत पर मिलेगा.
बिहार में नमस्ते इंडिया का दूध पूरी तरह से शुद्ध और सुरक्षित होगा. कंपनी दूध की क्वालिटी बनाए रखने के लिए जांच की कई तकनीकों और कोल्ड स्टोरेज का इस्तेमाल कर रही है ताकि खेत से लेकर आपकी रसोई तक दूध एकदम ताजा और पौष्टिक पहुंचे. इस पहल से बिहार के लगभग 7 से 8 लाख किसानों और करीब 2-3 लाख परिवारों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है. कंपनी सीधे किसानों से दूध खरीदेगी और उन्हें सही दाम देगी, जिससे गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और दुग्ध उत्पादक आत्मनिर्भर बनेंगे.
कंपनी के विस्तार पर खुशी जाहिर करते हुए आरएसपीएल समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी मनोज अरोड़ा ने कहा कि बिहार डेयरी कारोबार के लिए देश के सबसे बेहतरीन बाजारों में से एक है. यहां दूध की खपत बहुत ज्यादा है और अब लोग खुले दूध के बजाय ब्रांडेड और शुद्ध दूध को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. नमस्ते इंडिया इसी भरोसे और शुद्धता के साथ बिहार के घरों में अपनी जगह बनाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि बिहार के बाद कंपनी जल्द ही झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के सात राज्यों में भी अपना कारोबार फैलाने की तैयारी कर रहा है.
नमस्ते इंडिया अब देश के 17 से 18 राज्यों में अपनी सेवाएं देकर एक बड़े नेशनल डेयरी ब्रांड के रूप में नाम बना चुका है. कंपनी के लिए बिहार एक बेहद खास बाजार है, क्योंकि यहां लोग अब साफ-सुथरे और ब्रांडेड दूध-दही की मांग ज्यादा कर रहे हैं. कंपनी का पूरा ध्यान स्थानीय किसानों से दूध लेकर उसे पोषण और शुद्धता के साथ लोगों तक पहुंचाने पर है सिर्फ दूध ही नहीं, बल्कि कंपनी के घी, मक्खन, पनीर, दही, लस्सी, मिल्कशेक और कुकीज़ जैसे ढेरों प्रोडक्ट्स को देशभर में काफी पसंद किया जाता है और अब ये सभी उत्पाद बिहार के ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होंगे.
नमस्ते इंडिया की खासियत
नमस्ते इंडिया प्रसिद्ध आरएसपीएल ग्रुप का एक प्रमुख डेयरी ब्रांड है. यह कंपनी दूध, दही, पनीर, घी, मक्खन और आइसक्रीम जैसे ताजे और बेहतरीन प्रोडक्ट्स ग्राहकों तक पहुँचाती है. हर साल 2 करोड़ लीटर से ज्यादा दूध बेचने वाला यह ब्रांड उत्तर और पूर्वी भारत के करीब 10 लाख घरों की रोजमर्रा की जरूरत बन गया है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में कंपनी का वितरण नेटवर्क बेहद मजबूत है, जिससे हर दिन लाखों लोगों को शुद्ध डेयरी उत्पाद मिल रहे हैं.